Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

नायब सिंह सैनी से रिजर्व बैंक के लोकपाल राजीव द्विवेदी ने की शिष्टाचार मुलाकात

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Reserve Bank of India Ombudsman, Rajeev Dwivedi, RBI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Nov 2024

Last updated on: Nov 18, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के लोकपाल श्री राजीव द्विवेदी ने चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान लोकपाल ने मुख्यमंत्री को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ग्राहकों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कई उपायों की जानकारी दी। 

बैठक में महत्वपूर्ण रूप से रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 पर चर्चा की गई जो ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ के सिद्धांत पर एकल खिड़की के रूप में काम करती है। बैठक में मुख्यमंत्री ने लोगों को वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानियों के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे खुद को डिजिटल धोखाधड़ी से बचा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को शेयर, क्रिप्टो करेंसी आदि में निवेश के प्रस्तावों के लिए धन हस्तांतरित नहीं करना चाहिए और खुद को डिजिटल गिरफ्तारी से भी बचाना चाहिए। साथ ही बैठक में संदिग्ध धोखाधड़ी की सूचना, भारत सरकार के पोर्टल sancharsathi.gov.in पर देने पर भी चर्चा की गई।

लोकपाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान, इस क्षेत्र में रिज़र्व बैंक लोकपाल कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा हाल ही में किए गए प्रयासों की ओर दिलाया, जिसमें केन्द्रित जन जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रकाशित, वित्तीय धोखाधड़ी के तौर-तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाली पुस्तिका 'राजू और चालीस चोर’ की प्रति भी भेंट की।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Reserve Bank of India Ombudsman , Rajeev Dwivedi , RBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD