Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जी. किशन रेड्डी ने आईआईटीएफ 2024 में ‘मिनरल्स टू माइलस्टोन्स’ मंडप का उद्घाटन किया

इसमें विकसित भारत के लिए खनन नवाचार प्रदर्शित

Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, Union Minister of Coal and Mines, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Mines Pavilion, India International Trade Fair, IITF 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2024

Last updated on: Nov 14, 2024, 00:00 IST

केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2024 में खान मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया। ‘मिनरल्स टू माइलस्टोन’ विषय पर केन्द्रित यह मंडप आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और प्रमुख राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करने में खनिजों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है, जिसमें टिकाऊ और नवीन खनन कार्य प्रणालियों पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने रिबन काटा और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर खान मंत्रालय के सचिव श्री वी.एल. कांता राव और कोयला मंत्रालय के सचिव श्री विक्रम देव दत्त तथा मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित थे।

केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने अतीत से लेकर वर्तमान तक भारत की खनन यात्रा को दर्शाती एक प्रेरक फिल्म भी जारी की। इस आकर्षक फिल्म में इस क्षेत्र के विकास की सराहना की गई है, जिसमें प्रमुख उपलब्धियों और नवाचारों को दिखाया गया है। 

मंत्री ने सभी स्टॉलों का दौरा किया, एचसीएल, नाल्को, हिंडाल्को, हिंदुस्तान जिंक, डीएमएफ, जेएनएआरडीडीसी, एनआईआरएम, जीएसआई और एमईसीएल जैसे प्रमुख संगठनों की उपलब्धियों और योगदानों को देखा, साथ ही उनके द्वारा लागू की जा रही नवीन तकनीकों और टिकाऊ कार्य प्रणालियों को भी देखा।

केन्द्रीय मंत्री ने मंडप के अनुभव क्षेत्र में भूमिगत खदान की वर्चुअल सवारी भी की। जेएनएआरडीडीसी द्वारा संचालित रीसाइक्लिंग पहल ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण के अनुकूल कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे स्थिरता प्रयासों में सहयोग मिलेगा। 

श्री रेड्डी ने डीएमएफ स्टॉल पर स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के साथ भी बातचीत की, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामुदायिक उत्थान में योगदान देने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला और स्थायी विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

मंत्री महोदय ने बाद में मंडप में प्रेस से बातचीत की और भारत के विकास में खनन क्षेत्र के महत्व, स्थायी प्रथाओं और राष्ट्रीय विकास को गति देने वाली रणनीतिक पहलों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्थानीय उद्यमों को समर्थन देने और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप इस क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

खान मंत्रालय ने आईआईटीएफ 2024 में भाग लेने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया है। व्यापार मेला 14 से 27 नवम्बर तक चलेगा। ‘मिनरल्स टू माइलस्टोन्स’ विषय के अंतर्गत इस मंडप में राष्ट्रीय प्रगति और स्थिरता में खनन क्षेत्र के योगदान को दर्शाया गया है।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , Union Minister of Coal and Mines , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Mines Pavilion , India International Trade Fair , IITF 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD