Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

कोटा शिक्षा की भूमि है : डॉ.मोहन यादव

Dr. Mohan Yadav,Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 15 Nov 2024

Last updated on: Nov 15, 2024, 00:00 IST

स्टूडेंट्स को कभी निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हर पल नया जीवन है और नई संभावनाएं हैं। अपनी राह तय करें और ईमानदारी से मेहनत करते रहें। आप जिस मार्ग पर चलेंगे सफलता आपका इंतजार कर रही है। विद्यार्थियों को नींद पर्याप्त लेनी चाहिए, व्यायाम करना चाहिए और टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना चाहिए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ये बात कोटा के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कही। यहां जवाहर नगर स्थित एलन सत्यार्थ कैम्पस में हुए इस संवाद में उन्होंने विद्यार्थियों को धर्म, अध्यात्म और इसके वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में एलन के निदेशक राजेश माहेश्वरी व डॉ.नवीन माहेश्वरी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि कोटा शिक्षा की धरती है और विद्यार्थियों के बीच आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। ऐसा लग रहा है मेरे पुराने दिन लौट आए। यहां ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। विद्यार्थियों को सीख देते हुए डॉ.यादव ने कहा कि मैं स्वयं एक उदाहरण हूं। मेरा चयन प्री मेडिकल टेस्ट में हो गया था। इंदौर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल गया था लेकिन मैंने बीएससी की, फिर राजनीति क्षेत्र चुना। 

खूब मेहनत की। आज आप सभी के सामने मुख्यमंत्री के रूप में हूं। जीवन के जिस भी मार्ग पर चलें, आत्मविश्वास रखें वहां सफलता आपका इंतजार कर रही है। जब भी आपको लगे कि असफल हुए हैं, निराश नहीं हों, एक राजनीतिक व्यक्ति की तरफ देखें। उनके जीवन में कितने उतार-चढ़ाव आते हैं।

उन्होंने कहा कि अब्राहम लिंकन ने जीवन में कितने चुनाव हारे, लेकिन जब जीते तो राष्ट्रपति बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 51 वर्ष की उम्र तक कोई चुनाव नहीं लड़े, जब लड़े तो मुख्यमंत्री बने, अब सांसद का चुनाव लड़े तो प्रधानमंत्री बने। आपके लिए कौनसा अवसर किस आयु में कब इंतजार कर रहा है, इसके बारे में कोई नहीं बता सकता। 

हां, हमें प्रयास करते रहने चाहिए। हमारे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार मेहनत करते रहें। मेडिकल प्रवेश परीक्षा हो या इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा चुनौतियां हर जगह है लेकिन हमें पूरी ईमानदारी से सफलता के लिए प्रयास करना है।डॉ.यादव ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान का अध्ययन करते हैं, ऐसे में उन्हें ग्रह-नक्षत्र के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भी जानकारी रखनी चाहिए। 

उन्होंने श्रीकृष्ण जैसे विद्यार्थी बनने की बात कही, जिन्होंने शिक्षा के लम्बे अंतराल के बाद महाभारत के युद्ध में गीता उपदेश दिए, जिसमें सभी वेदों का सार है। यदि विद्यार्थी पूरे मनोयोग से सीख रहा है तो जो ग्रहण करेगा वो जीवनभर साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि दोस्त भी कृष्ण सुदामा की तरह होने चाहिए, जिसमें विश्वास हो। बरसों बाद मिलें लेकिन एक दूसरे में अटूट विश्वास रखते हुए साथ रहें।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कार्यक्रम में मौजूद मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने राजस्थान और मध्यप्रदेश के मध्य में पर्यटन विकास को लेकर हो रहे समझौतों के बारे में बताया। इससे पूर्व एलन के विद्यार्थियों ने बड़ा पुष्पाहार पहनाकर मुख्यमं़त्री डॉ.यादव का स्वागत किया। 

कार्यक्रम में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे। निदेशक राजेश माहेश्वरी व डॉ.नवीन माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को रामलला की तस्वीर भेंट कर आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Dr. Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD