Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाबियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करे केन्द्र, फैसला वापस ले और चंडीगढ़ पंजाब को सौंपे - आप

चंडीगढ़ सिर्फ जमीन का टुकड़ा ही नहीं है, यह तीन करोड़ पंजाबियों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है - नील गर्ग

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2024

Last updated on: Nov 14, 2024, 00:00 IST

चंडीगढ़ में हरियाणा का विधानसभा परिसर बनाने के फैसले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने विरोध का स्वर तेज करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों के लिए चंडीगढ़ सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है, यह तीन करोड़ पंजाबियों की भावनाओं से जुड़ा मामला है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के खिलाफ बड़ी साज़िश रच रही है। 

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर हर तरह से पंजाब का अधिकार है। इसे खरड़ के 22 गांवों को उजाड़कर बसाया गया था और चंडीगढ़ राजनीतिक सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक सभी तरह से पंजाब के साथ जुड़ा हुआ है। जानबूझकर विवाद पैदा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। पंजाब के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

गर्ग ने कहा कि जब हरियाणा को पंजाब से काटकर अलग राज्य बनाया गया था उस समय वादा किया गया था कि कुछ वक्त बाद चंडीगढ़ पंजाब को सौंप दिया जाएगा। जब तक हरियाणा अपनी अलग राजधानी नहीं बना लेता तब तक चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश रहेगा। केंद्र सरकार को इस वादे का ख्याल रखना चाहिए और चंडीगढ़ को पंजाब को वापस कर देना चाहिए। 

उन्होंने सवाल किया कि अगर हरियाणा सरकार इसके बदले चंडीगढ़ प्रशासन को पंचकूला में 12 एकड़ जमीन दे रही है फिर विधानसभा पंचकूला में ही क्यों नहीं बनाया जा रहा है? यह फैसला बिल्कुल गलत है। आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ पंजाब के लोगों के साथ मिलकर हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगी।

नील गर्ग ने आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के सभी विपक्षी पार्टियों से इस मामले पर साथ आने की अपील की और कहा कि यह किसी एक पार्टी या व्यक्ति का मसला नहीं है। यह तीन करोड़ पंजाबियों का मुद्दा है। इसलिए हमें मिलकर केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार सुनिश्चित करना चाहिए। 

उन्होंने केन्द्र सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाबियों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करे। यह फैसला तुरंत वापस ले और वादे के मुताबिक चंडीगढ़ पंजाब को सौंपे। नील गर्ग ने पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ की इस फैसले के खिलाफ बोलने के लिए सराहना की और कहा कि उन्होंने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को आईना दिखाया है। उसे जाखड़ की बातों पर विचार करना चाहिए।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD