Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा उपचुनाव वाले क्षेत्रों के डिप्टी कमिश्नरो और एसएसपीज के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक

अधिकारियों को चुनाव से पहले के 48 घंटों के दौरान निगरानी बढ़ाने और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश

Sibin C, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2024

Last updated on: Nov 14, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पंजाब विधानसभा की चार सीटों 10-डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल (एससी), 84-गिद्दड़बाहा और 103-बरनाला के उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला के डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारियों और एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

बैठक के दौरान सिबिन सी ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स, शराब, नकदी और अन्य सामान की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और बढ़ाई जाए और मतदान के दौरान अगर मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी और सामान बांटने की शिकायत मिलती है तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदान से पहले के 48 घंटे से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौकसी बढ़ाने, चेक पोस्ट पर सख्ती बरतने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला चुनाव अधिकारियों से रीयल-टाइम निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों की 100% लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने और मतगणना हॉल में उचित प्रबंध करने को कहा। सिबिन सी ने मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर भोजन, आवास की उचित व्यवस्था करने और ठंड से बचने के लिए आवश्यक उपायों की समीक्षा भी की। 

इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, प्रतीक्षा क्षेत्र, उच्च गुणवत्ता के शौचालय और अन्य सुविधाओं के समय पर प्रबंध पूरे करने के भी निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी और एसएसपी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को आश्वासन दिया कि सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे।

बैठक के दौरान विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला और एडीजीपी-कम-स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी एम.एफ. फारुकी ने भी जिला अधिकारियों को संबोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

Tags: Sibin C , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD