Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

मायट्राइडेंट ने बिग बॉस सीजन 18 को एक खास टास्क के साथ आगे बढ़ाया

मनोरंजन और विलासिता का एक प्रेरक संगम, जिसमें मायट्राइडेंट ने बिग बॉस हाउस को दिया बदल

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 18, 18th season of Bigg Boss, myTrident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Nov 2024

Last updated on: Nov 13, 2024, 00:00 IST

लग्जरी होम डेकोर में अग्रणी ब्रांड “मायट्राइडेंट” ने बिग बॉस सीजन 18 में आधिकारिक तौर पर होम डेकोर पार्टनर के रूप में साझेदारी करके भारतीय मनोरंजन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह सहयोग न केवल भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो की सजावट को बढ़ाता है, बल्कि ब्रांड की लग्जरी पेशकशों को सीधे प्रतियोगियों के दैनिक जीवन में भी लाता है। 

अपनी तरह की इस अनूठी पार्टनरशिप में मायट्राइडेंट की लग्जरी बेडिंग और होम टेक्सटाइल की एक्सक्लूसिव रेंज बिग बॉस के घर की पूरी सजावट को बेहतरीन बना रही है, जिससे शानदार लग्जरी और स्टाइल का एक नया लुक दर्शकों को देखने को मिल रहा है।

इस सप्ताह बिग बॉस द्वारा कंटेस्टेंट्स को विशेष रूप से मायट्राइडेंट स्पेशल टास्क “रिश्ते हो या घर, सजाओ मायट्राइडेंट से” दिया गया जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने बेड्स को स्टाइल करने को कहा गया, एक टीम को मायट्राइडेंट की बेहतरीन गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध “रोड टू जयपुर कलेक्शन” से वहीँ दूसरी टीम को असाधारण कोमलता के लिए प्रसिद्ध  मायट्राइडेंट की “नेक्टर सॉफ्ट एलीट कलेक्शन” से बेड्स को स्टाइल करने को कहा गया। 

इस टास्क ने घर में लक्जरी और कम्फर्ट की एक नई परत जोड़ दी, जिससे प्रतियोगियों और दर्शकों दोनों को मायट्राइडेंट द्वारा होम टेक्सटाइल में लाई गई आलीशान विलासिता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इस टास्क ने मायट्राइडेंट कलेक्शन के आकर्षण को उजागर किया, जिससे लाखों घरों को इस फेस्टिव सीज़न में अपने घरों को बेहतर बनाने के नए तरीके तलाशने के लिए प्रेरित किया ।

बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के दैनिक जीवन में मायट्राइडेंट के उत्पादों को सहजता से शामिल किए जाने के साथ जहाँ एक ओर प्रतियोगी हर दिन मायट्राइडेंट के शानदार टेरी टॉवल्स और लग्जरी बेडिंग का अनुभव कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम के दर्शकों को भी आलीशान घरेलू सजावट का एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें मायट्राइडेंट के नेक्टर सॉफ्ट एलीट और रोड टू जयपुर कलेक्शन प्रमुख भूमिका निभाते हैं। 

स्ट्रैटेजिक टीवी विज्ञापनों और डिजिटल एक्टिवेशन के माध्यम से इस इमर्सिव प्रोडक्ट इंटीग्रेशन को और बढ़ाया जाएगा, जिससे ब्रांड के कम्फर्ट और लग्जरी दोनों को देखने के अनुभव का एक अभिन्न हिस्सा बनाया जा सकेगा। 

यह साझेदारी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ विलासिता को मिलाने के लिए मायट्राइडेंट की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। जैसे-जैसे सीज़न आगे बढ़ेगा, मायट्राइडेंट के उत्पाद बिग बॉस के घर में न केवल प्रतियोगियों के लिए बिग बॉस के घर में रहने के माहौल को बेहतर बनायेंगे, बल्कि लाखों दर्शकों के मन में अपने घर में भी ऐसे ही आलीशान डेकोर के आइडिया भी लेकर आएंगे।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 18 , 18th season of Bigg Boss , myTrident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD