Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में महान कार्य किए : भगवंत मान

जालंधर में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, श्रद्धांजलि अर्पित की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 10 Nov 2024

Last updated on: Nov 10, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को जालंधर में आर्य समाज के संस्थापक और भारत के महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और महर्षि जी द्वारा शिक्षा, समाज सुधार और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में किये गये प्रेरणादायक कार्यों को याद किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में महान कार्य किए। उन्होंने समाज की कुरीतियों के खिलाफ लम्बा संघर्ष किया और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर परिवर्तन का रास्ता तैयार किया। देश के इतिहास में उनका योगदान अतुलनीय है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और आर्य समाज का मकसद मिलता जुलता है। हम भी शिक्षा की बातें करते हैं और आर्य समाज का फाउंडेशन भी शिक्षा का प्रसार करता है। डीएवी फाउंडेशन के स्कूलों और कॉलेजों में देशभर में लाखों बच्चे पढ़ रहे हैं। 

इन स्कूलों में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन संभव है। समाज की समस्याओं का भी शिक्षा के माध्यम से ही समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह और करतार सराभा के बलिदानों का जिक्र किया और कहा कि आदमी उम्र से नहीं अपनी सोच और संघर्ष से बड़ा होता है। 

भगत सिंह ने अपनी सोच से युवाओं के बीच क्रांति पैदा की। मात्र 23 साल की उम्र में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि यहां सभी धर्मों के बीच सद्भाव और प्रेम है। पंजाब गुरूओं - पीरों की धरती है। यहां नफरत के बीज नहीं उग सकते। 

यहां के लोग ईद होली दिवाली और गुरू पर्व साथ मिलकर मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति कभी भी जाति आधारित नहीं होनी चाहिए। हमारे ऋषियों मुनियों ने हमें इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने हमें जाति-धर्म से उपर उठकर समाज के लिए काम काम करना सिखाया है। आज हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD