Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब ने केंद्र के आगे बिजली और शहरी क्षेत्रों से संबंधी अपना पक्ष मजबूती से रखा

तीन कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में पंजाब प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से बैठक की

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr. Ravajot Singh, Harbhajan Singh ETO, Hardeep Singh Mundian
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2024

Last updated on: Nov 07, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के सामने बिजली और शहरी विकास से संबंधित राज्य की मांगों को मजबूती से रखा है। आज यहां पंजाब भवन में आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तर्क और तथ्यों के साथ अपनी मांगें रखीं, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के पक्ष में सकारात्मक रुख अपनाने का विश्वास जताया।

आज बिजली और आवासीय शहरी विकास विभागों से संबंधित केंद्र सरकार के मामलों पर तालमेल समिति की बैठक हुई। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न विकास कार्यों को गति दे रही है। इन दोनों विभागों से संबंधित लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।

पंजाब ने केंद्र के सामने यह मांग रखी कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी बी एम बी) में पंजाब राज्य से बिजली सदस्य लगाने  की परंपरा को बनाए रखते हुए 2022 में किए गए संशोधित किए नियमों में बदलाव की मांग की। पंजाब का कहना था कि नई शर्तों के अनुसार राज्य से कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलेगा।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश स्थित शानन परियोजना पर पंजाब ने अपना पूर्ण हक जताते हुए कहा कि पंजाब पुनर्गठन कानून के तहत इस परियोजना पर उसका ही हक है। अधिक बिजली की आवश्यकता और पंजाब के हाइडल और थर्मल पावर परियोजनाओं की सीमित क्षमता को देखते हुए पंजाब ने यह मांग की कि केंद्रीय संयंत्रों से राज्य को लंबे समय तक बिजली आपूर्ति की जाए।

बैठक के दौरान पंजाब ने सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि के लिए सब्सिडी वाले सौर पंपों की क्षमता बढ़ाने की मांग की, और इन्हें कम से कम 15 हॉर्सपावर करने की अपील की। पंजाब की खननो से राज्य में तलवंडी साबो, नाभा स्थित निजी थर्मल पावर संयंत्रों के लिए कोयला बदलने की अनुमति देने की भी मांग की। नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सात पैसे प्रति यूनिट के व्यापारिक मार्जिन में कमी की मांग की गई।

पंजाब ने आर डी एस  योजना में समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की क्योंकि यह योजना राज्य में देर से शुरू हुई है। धान की पराली से बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्रों को बायो गैस संयंत्रों जैसी सब्सिडी देने की भी मांग की गई। इसी तरह छतों पर लगाए जाने वाले सौर परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की गई। शहरी विकास से संबंधित चर्चा के दौरान पंजाब ने सुलतानपुर लोधी स्मार्ट सिटी परियोजना की समय सीमा बढ़ाने की मांग की।

पंजाब का कहना था कि यह परियोजना बाकी तीन स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बाद आवंटित की गई थी, जिसके कारण इसकी समय सीमा 31 मार्च 2025 से कम से कम दो साल बढ़ाई जाए। इसी तरह प्रदूषण मुक्त वाहनों और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए चंडीगढ़ से जुड़ी पंजाब की अन्य क्षेत्रों जैसे मोहाली-ज़ीरकपुर को एक क्लस्टर बनाकर इसे ई-बस सेवा परियोजना में शामिल करने की मांग की गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब की कई मांगों पर सिद्धांतिक सहमति देते हुए इन पर सकारात्मक रुख अपनाने का विश्वास जताया।

बैठक में केंद्रीय सरकार की ओर से सचिव बिजली पंकज अग्रवाल, संयुक्त सचिव बिजली मोहम्मद अफ़ज़ल, बी बी एम बी  के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी, शहरी और आवासीय विकास मंत्रालय के ओ एस डी जैदीप और निदेशक अमरुत गुरजीत सिंह ढिल्लो और पंजाब की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह, सचिव आवास और शहरी विकास और बिजली राहुल तिवाड़ी, विशेष सचिव स्थानीय निकाय दीपती उप्पल, निदेशक स्थानीय निकाय गुरप्रीत सिंह खैहरा, विशेष सचिव आवास और शहरी विकास अपनीत रियात, पुड्डा के सी ए नीरी कत्याल, पी एस पी सी एल  के  सी एम डी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr. Ravajot Singh , Harbhajan Singh ETO , Hardeep Singh Mundian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD