Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का धन्यवादी दौरा

प्रदेश सरकार जमीन से वंचित योग्य 2 लाख प्रार्थियों को जल्द देगी 100-100 वर्ग गज के प्लाट- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ladwa, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा (कुरुक्षेत्र) , 06 Nov 2024

Last updated on: Nov 06, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवासीय भूमि से वंचित 2 लाख योग्य प्रार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट की सौगात देगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस योजना ‌के अंतर्गत प्रदेश में 5 लाख लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। इन सभी योग्य लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र में गांव उमरी, मथाना, दबखेडा, वडैचपुर और छलौंदी में धन्यवादी दौरे को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे। सभी गांवों में मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री को सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर तथा फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। 

उन्होंने ग्राम पंचायत उमरी, मथाना, दबखेडा, वडैचपुर और छलौंदी की सभी मांगों को पूरा किया और गांव मथाना, दबखेडा, वडैचपुर और छलौंदी को 21-21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए की राशि देने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करने की दिशा में काम करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं और शीघ्र ही प्रदेश की महिलाओं को यह सौगात दी जाएगी।

इस धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव दबखेडा में बड़े सामुदायिक केन्द्र की सौगात देने के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग चौपाल के नवीनीकरण की भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को हाथ जोड़कर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लाडवा विधानसभा के साथ-साथ प्रदेश में तेज गति के साथ विकास कार्य किए जाएंगे और प्रदेश में सभी सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जाएगी।

*तीसरी बार सरकार बनने पर तीन गुणा ताकत से होगा विकास*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों ने तीसरी बार सरकार बनाकर जो विश्वास और जिम्मेवारी हमें सौंपी है, उस विश्वास को बरकरार रखा जाएगा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार तीन गुणा ताकत से प्रदेश का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने सहित किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदना, किसानों को समय पर मुआवजा देना और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार बनते ही मरीजों को फ्री डायलिसिस की सुविधा दी है।

*चुनावी वायदे को पूरा करते हुए शपथ लेने से पहले एक कलम से दी 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां*

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले सरकारी नौकरियां बिकती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरियां देने का काम किया। राज्य सरकार ने अपनी चुनावी वायदे को पूरा करते हुए शपथ लेने से पहले एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एक कलम से 25 हजार युवाओं को बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां देने का काम किया।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावों के दौरान कई प्रत्याशियों ने पहले से ही अपने चहेतों को सरकारी नौकरियां देने का आश्वासन दे दिया था। लेकिन प्रदेश की जनता ने विपक्षी दलों को आइना दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को नौकरियां न मिले, इसके लिए कांग्रेस पार्टी तो चुनाव आयोग के पास चली गई थी और आचार संहिता के चलते नौकरियों पर रोक लगानी पड़ी। इससे कांग्रेस का युवाओं के प्रति दोहरी नीति का चेहरा भी साफ हो गया है।

*पंजाब सरकार ने नहीं खरीदी किसानों की फसल*

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी हरियाणा में किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा गया और किसी भी मंडी में कोई दिक्कत नहीं आने दी गई। जबकि पंजाब में कोई चुनाव नहीं थे फिर भी पंजाब सरकार ने किसानों की फसल नहीं खरीदी और न ही फसलों का निर्धारित मूल्य देने का काम किया।

*कांग्रेस ने गरीबों का निवाला छीनने का किया काम*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब व्यक्ति का निवाला छीनने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार ने गरीबों को उनका हक घर-घर जाकर देने का काम किया। हरियाणा में गरीबों ने ही तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15 हजार 430 लोगों को 30-30 वर्ग गज के प्लाट देने के लिए ऑफर लेटर दिए हैं और बड़े गांवों में 10 हजार लोगों को 50-50 वर्ग गज के प्लाट देने की योजना को अमलीजामा पहनाया है। 

हरियाणा सरकार ने 1 लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर देने के वायदे को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण वर्ष 2029 में भी भाजपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

 मुख्यमंत्री ने जोधपुर वाया सालासर और लाडवा से ज्योतिसर बस सेवा को दी हरी झंडी*

श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा बस स्टैंड से लाडवा से जोधपुर वाया सालासर और विद्यार्थियों के लिए लाडवा से ज्योतिसर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अब लाडवा बस स्टैंड से रोजाना निर्धारित रूट पर बसें चलेगी और लोगों को बस सेवाओं का फायदा मिलेगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ladwa , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD