हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। श्री नायब सिंह सैनी ने श्री जोशी को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम हरियाणा के तौर पर हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।