Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

50,000 रुपये रिश्वत लेने वाले पूर्व एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 04 Nov 2024

Last updated on: Nov 04, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत आज पटियाला जिले के थाने भादसों का पूर्व एस.एच.ओ. इंदरजीत सिंह (पुलिस सब-इंस्पेक्टर) और सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) अमरजीत सिंह को 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए,आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाने पटियाला रेंज में पहले से दर्ज एफ.आई.आर. नं. 36, दिनांक 04.08.2024 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि यह मुकदमा एक शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त थाने में उसके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. नं. 56/2024 को रद्द करने के बदले इन पुलिसकर्मियों ने रिश्वत के रूप में 50,000 रुपये लिए थे और इसके बाद 35,000 रुपये और मांग रहे थे।

उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD