Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

क्रांतिकारी वीरों व प्रधानमंत्री के सपनों के भारत में होगा हरियाणा का नव-निर्माण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

2.80 करोड़ हरियाणवी के विश्वास पर प्रदेश को आगे बढ़ाएगी भाजपा सरकार

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Gohana, Sonipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना (सोनीपत ) , 01 Nov 2024

Last updated on: Nov 01, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर हरियाणा का नव-निर्माण करेंगे। प्रदेश के 2.80 करोड़ हरियाणवी को बिना भेदभाव विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए संकल्प पत्र को राज्य सरकार द्वारा हूबहू धरातल पर उतारा जाएगा।

मुख्यमंत्री आज जिला सोनीपत के गोहाना में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों व प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती, हरियाणा दिवस, दीपावली, भैया दूज व गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2.80 करोड़ नागरिकों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए तेजी से काम करेगी।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संकल्प पत्र के अनुरूप योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए जा चुके हैं। विकास के विभिन्न पड़ाव पार करते हुए आज हरियाणा 58 साल का हो चुका है। इसके लिए सभी वर्ग बधाई के पात्र हैं।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने भाजपा पर अपने विश्वास को मजबूत करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री व पूर्व में साढ़े नौ साल रहे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई मजबूत व्यवस्था पर आगे बढ़ते हुए हमारी डबल इंजन की सरकार तीव्र गति से अपना काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी को लेकर जो भ्रामक प्रचार चुनाव के दौरान किया गया था और उनके नेताओं द्वारा हजारों युवाओं के भर्ती परिणाम रोकने का जो प्रयास किया गया, उससे उनकी युवा विरोधी मानसिकता जनता-जनार्दन के सामने आ गई। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आम आदमी को यह अहसास दिलाने का काम किया कि बिना पर्ची-बिना खर्ची के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को भाजपा ही सुरक्षित कर सकती है और जनता विशेषकर युवाओं ने साथ देकर हमारी सरकार पर भरोसा जताया है।

सरकार बनते ही जन कल्याण के निर्णय लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नॉन स्टॉप रफ्तार का नजारा पेश किया- मोहन लाल बड़ौली

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार विधानसभा में जारी किए गए संकल्प पत्र को लक्ष्य मानकर पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही 24 हजार युवाओं को पक्की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करते हुए डीएससी समाज को आरक्षण व अस्पतालों में डायलिसिस निःशुल्क उपलब्ध करवाने के निर्णय लेकर सरकार की नॉन स्टॉप रफ्तार का नजारा पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नए हरियाणा का निर्माण करेंगे।

प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा के नाम से योजनाएं चलाकर युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनने के लिए दिया अनुकूल माहौल – डॉ अरविंद शर्मा

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान विश्वकर्मा के नाम से योजनाएं चलाकर युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनने के लिए अनुकूल माहौल दिया है। गरीब की भलाई से लेकर फसलों पर एमएसपी देने के निर्णय से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। आज प्रदेश की 36 बिरादरी का भरोसा प्रदेश सरकार पर बना है। इस अवसर पर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्डा सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Gohana , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD