Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और अनाथाश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,  Ladwa, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा (कुरूक्षेत्र) , 01 Nov 2024

Last updated on: Nov 01, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली पर्व पर जिला कुरूक्षेत्र में लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम तथा विश्वास बाल आश्रम में जाकर बुजुर्गों व बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों व बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों व बच्चों को शॉल, फलों की टोकरी तथा मिठाइयां भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम में जाकर प्रांगण में माथा टेका। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका आर्शीवाद लेने आया हूं और आप लोगों के बीच आकर मुझे बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम दीपावली वाले दिन अयोध्या वापिस लौटे थे और इस अवसर के उपलक्ष्य में दीपावली पर्व मनाया जाता है। अयोध्या में श्री राम जी का भव्य मंदिर बनाया गया है और उसे भव्य तरीके से सजाया गया है।

उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों से यहां पर उनके रहने खाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की और किसी भी किसी प्रकार की परेशानी के बारे में भी उनसे पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ वृद्धजन ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने बारे आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित उपायुक्त को तुरंत पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्रवाई कर बुजुर्गों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस पावन पर्व के अवसर पर उन्हें जो आशीर्वाद इन बुजुर्गों से मिला हैं, वे अपने आप को इसके लिए सौभाग्यशाली मानते हैं।इसके उपरांत मुख्यमंत्री लाडवा स्थित विश्वास बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने बारे कहा।

उन्होंने कहा कि मेहनत करके ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आश्रम के संचालक से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। बाल आश्रम के संचालक ने बताया कि यहां पर 15 बच्चे रह रहे हैं और उनको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। बुजुर्गों व बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री दीपावली पर्व पर यहां पहुंचे और उनके साथ खुशियां साझा की हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री बाबैन स्थित किसान विश्राम गृह पहुंचे और यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस मौके पर उपायुक्त श्री राजेश जोगपाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ladwa , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD