Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस द्वारा 105 किलो हेरोइन बरामद मामले में 6 किलो हेरोइन के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया; अब तक कुल बरामदगी 111 किलो हुई

जांच के अनुसार, आरोपी लवप्रीत सिंह ने राजस्थान से हेरोइन की खेप हासिल कर इसे 105 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी को डिलीवर करना था: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Oct 2024

Last updated on: Oct 28, 2024, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने 105 किलो हेरोइन बरामदगी मामले की आगे की जांच के दौरान तुर्की आधारित नशा तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के एक और साथी को 6 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में अब तक हेरोइन की कुल बरामदगी 111 किलो हो गई है।

यह जानकारी देते हुए, पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कपूरथला के गांव चक्कोकी निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी हुंडई औरा कार (एच आर 26एफ़ एफ़ 4067) को भी कब्जे में ले लिया है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की टीम द्वारा नशा तस्कर नव भुल्लर के दो साथियों को 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन एनहाइड्रस और 17 किलो डेक्सट्रोमेथोरफान (डीएमआर) और 6 हथियारों के साथ गिरफ्तार करने के एक दिन बाद सामने आई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई और पिछले-आगे के संबंधों की जांच के दौरान सीआई अमृतसर को पता चला कि इस नेटवर्क के एक और सदस्य लवप्रीत सिंह ने राजस्थान से हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त की है, जिसे वह पंजाब में स्थित अपने साथियों को सप्लाई करने की योजना बना रहा है।

यह जानकारी मिलते ही मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए, डीएसपी सीआई अमृतसर बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जालंधर-अमृतसर जीटी रोड के पास के गांव उमरानंगल मोड़ के क्षेत्र में विशेष नाका लगाया और आरोपी लवप्रीत सिंह को 6 किलो हेरोइन और कार सहित काबू कर लिया। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लवप्रीत सिंह ने राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ से हेरोइन की खेप हासिल की थी और इसे नशा तस्कर नवजोत सिंह, जिसे 105 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था, तक पहुंचाने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से सप्लाई चेन और नशा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में और जानकारी हासिल करने के लिए आगे की पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पिछले-आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 63, दिनांक 27.10.2024 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD