Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन खेप की बरामद : 105 किलो हेरोइन और छह हथियारों समेत दो काबू

पुलिस टीमों ने 31.93 किलो कैफीन एनहाइड्रस और 17 किलो डीएमआर भी की बरामद , जिसे हेरोइन की मात्रा चार गुना बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Oct 2024

Last updated on: Oct 27, 2024, 00:00 IST

राज्य में नशों के खिलाफ छेड़े गए संघर्ष के दौरान अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन खेप बरामद करते हुए, पंजाब पुलिस ने तुर्की-आधारित ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के दो सहयोगियों को 105 किलो हेरोइन और छह हथियारों जिस में पांच विदेशी पिस्तौल और एक देशी पिस्तौल शामिल है, समेत गिरफ्तार करके सीमा पर तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नवजोत सिंह निवासी बाबा बकाला, अमृतसर और लवप्रीत कुमार निवासी काला संघिया, कपूरथला के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 31.93 किलो कैफीन एनहाइड्रस और 17 किलो डेक्स्ट्रोमेथॉर्फ़न (डीएमआर) सहित बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की हैं। उन्होंने आगे कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति हेरोइन की मात्रा को चार गुना बढ़ाने के लिए इन प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे।

इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि विदेशी तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर अपने साथियों के जरिए पाकिस्तान आधारित सीमा पार से ड्रग तस्करी का रैकेट चला रहा है। यह भी पता चला था कि उसके साथी कोलोनी लेडी रोड, बाबा बकाला में किराए के मकान में रह रहे हैं।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बाबा बकाला इलाके में डीएसपी सीआई अमृतसर बलबीर सिंह की निगरानी में एक विशेष नाका लगाकर आरोपी नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उनकी फॉक्सवैगन वर्टस कार (पीबी02-डीवाई-3031), जिसमें वे सफर कर रहे थे, से 7 किलो हेरोइन बरामद की और इसे भी जब्त कर लिया।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस टीमों ने उनके किराए के निवास से बाकी 98 किलो हेरोइन सहित हथियार, कैफीन एनहाइड्रस और डीएमआर बरामद की। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की खेप की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए रूट की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में पिछले और अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और पुलिस टीमों द्वारा नशे के कारोबार में शामिल अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 62 दिनांक 26.10.2024 को थाना स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD