Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रवनीत बिट्टू झूठ बोल रहें, अगर बीज में दिक्कत होती तो केन्द्र ने सीसीएल लिमिट कैसे जारी कर दिया? - मलविंदर कंग

पीआर-126 को पीएयू ने सभी संबंधित संस्थानों से सहमति लेकर बनाया, केंद्र सरकार से भी अधिकृत है - कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Oct 2024

Last updated on: Oct 26, 2024, 00:00 IST

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार किया है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि बिट्टू सरासर झूठ बोल रहें हैं। बीज का कोई मुद्दा ही नहीं है। अगर बीज में कोई दिक्कत होती तो केन्द्र सरकार धान की फसल खरीदने के लिए सीसीएल लिमिट कैसे जारी कर दी? अगर बीज का मसला होता तो केंद्र सरकार पैसे जारी ही नहीं करती। ऐसा सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए बोला जा रहा है।

कंग ने कहा कि पीआर-126 को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) ने सभी संबंधित संस्थानों से सहमति लेकर बनाई है। इसमें राइस मिलर भी है और इसे केंद्र सरकार ने भी स्वीकृति दी है। जब भी पीएयू कोई नया बीज तैयार करती है तो सबसे सहमति लेकर ही करती है। सात साल से यह बीज पंजाब में बोया जा रहा है आज तक कोई समस्या नहीं आई, अब जब केन्द्र सरकार फसल उठाने में फेल साबित हो गई है तो वे आईआईटी कानपुर से बीज की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

कंग ने कहा कि रवनीत बिट्टू की नकली और महंगा बीज वाली बात भी पूरी तरह झूठी है। कहीं भी महंगा बीज नहीं बेचा गया। सभी मान्यता प्राप्त बीज दुकानों पर तय की गई कीमत 56 रूपये प्रति किलो के हिसाब से ही बीज की बिक्री हुई है। अगर रवनीत बिट्टू को 3500 रू में बीज बिकने की खबर मिली तो जून-जुलाई में इस मामले को क्यों नहीं उठाया? 

अब जब केन्द्र सरकार एक्सपोज हो गई है और बुरी तरह फंस चुकी है तो उन्हें अचानक महंगी और नकली बीज याद आ गया। कंग ने कहा कि असल में इस तरह के बयान देकर भाजपा नेता असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। दरअसल ये सब केंद्र सरकार और भाजपा का पंजाब के किसानों- आढ़तियों और शेलर मालिकों को परेशान करने का बहाना है। 

भाजपा पंजाब के किसानों को तबाह करना चाहती है। वह किसान आंदोलन का बदला ले रही है। भाजपा पंजाब के किसानों से नफरत करती है। सिंगल कस्टडी मामले पर कंग ने कहा कि अनाज का असली मालिक केंद्र सरकार है। अनाज खरीदने और उसके रखरखाव की सारी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की ही है। राज्य सरकार तो सिर्फ केयरटेकर का काम करती है। 

जब तक सारी फसल मंडियों से उठ नहीं जाती तब तक उसके देखभाल की जिम्मेदारी राज्य की है। सिंगल कस्टडी का मुद्दा छेड़कर केन्द्र अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है और जानबूझकर पंजाब सरकार और राइस मिलरों को घसीट रहा है। धीमी लिफ्टिंग पर कंग ने कहा कि केन्द्र सरकार दावा कर रही है कि उसने अक्टूबर में 15 लाख मिट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग की है, तो फिर उसने जनवरी से ऐसा क्यों नहीं किया? 

अगर जनवरी से 15 लाख मिट्रिक टन हर महीने उठाया जाता तो सितंबर तक करीब 120 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा अनाज के लिए जगह खाली हो चुकी होती। फिर आज यह मसला पैदा ही नहीं होता। इससे साफ झलकता है कि भाजपा सरकार ने पंजाब को तबाह करने के लिए जानबूझकर धीमी लिफ्टिंग करवाई।

कंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने शेलर मालिकों से भी मीटिंग की लेकिन कोई हल नहीं निकाला। सभी को निराश करके वापस भेजा। वहीं आप सरकार राज्य के किसानों आढ़तियों और शेलर मालिकों के साथ खड़ी है। सरकार लगातार किसानों की परेशानी दूर करने का प्रयास कर रही है। 

हम केंद्र सरकार से भी अपील करते हैं कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी जिम्मेदारी निभाएं और समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करें।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD