Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नए आपराधिक कानूनों के तहत पीड़ित किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं - एस.पी. हेडक्वाटर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोले एस.पी. जसकीरत सिंह अहीर

Jaskirat Singh Ahir, Ministry of Information and Broadcasting, Mansa, E-Sakshya App, Dr. Rupinder Pal Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 25 Oct 2024

Last updated on: Oct 25, 2024, 00:00 IST

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा शहर के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इस ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में एस.पी. हेडक्वार्टर जसकीरत सिंह अहीर ने  मुख्य अतिथि के रूप में  शिरकत की।

इस अवसर पर मंच से संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एस.पी.  हेडक्वार्टर जसकीरत सिंह अहीर ने बताया कि इस साल 1 जुलाई से 3 नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। एस.पी.  हेडक्वार्टर ने कहा कि अब कोई भी पीड़ित व्यक्ति किसी भी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करा सकता है, जिसे तकनीकी रूप से ज़ीरो एफआईआर कहते है। 

जसकीरत सिंह ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों से पुलिस की जांच में अधिक पारदर्शिता आई है। उन्होंने ना सिर्फ इन कानूनों के नए प्रावधानों की जानकारी दी बल्कि व्यवस्था और आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर डी.डी. न्यूज़ के संपादक और केंद्रीय संचार ब्यूरो, अमृतसर के प्रमुख गुरमीत सिंह ने बोलते हुए कहा कि देश में तीन नए आपराधिक कानूनों ने आईपीसी 1860, सीआर.पी.सी. 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 का स्थान लिया है। 

इन कानूनों के ज़रिए आधुनिक तकनीक के व्यापक इस्तेमाल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को कानून का हिस्सा बनाने से मामलों के जल्द निपटारे की राह आसान हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी कानून या नीति तभी सफल हो सकती है जब लोग इसके बारे में जागरूक हों।

इस मौके पर और भी वक्ताओं ने मंच से संबोधन किया। डॉ. रूपिंदरपाल कौर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मनरीत सिद्धू ने जल संरक्षण, प्रोफेसर हरजीत सिंह ने स्वच्छ भारत, अमनदीप कौर ने फिट इंडिया के विषय पर अपने विचार रखे, जबकि मंच का संचालन डॉ. बलम ने किया। इस मौके पर सभी अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

चित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छी पहल है। बहरहाल भारत सरकार की इस चित्र प्रदर्शनी का पाकीज़ा कला मंच द्वारा पेश किए गए नुक्कड़ नाटक सहित छात्राओं की परफोर्मेंस के साथ समापन हो गया।

 

Tags: Jaskirat Singh Ahir , Ministry of Information and Broadcasting , Mansa , E-Sakshya App , Dr. Rupinder Pal Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD