Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

नवजोत कौर ने नई बनी सड़क के टूटने और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

जांच के लिए एसडीएम मानसा सहित 5 सदस्यीय कमेटी गठित

Navjot Kaur, DC Mansa, Deputy Commissioner Mansa, Mansa
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मानसा , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 13:36 IST

पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में लापरवाही के विरुद्ध अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत डिप्टी कमिश्नर मानसा नवजोत कौर ने कचहरी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायतों का गंभीर नोटिस लिया है। एक महीना पहले बनी सड़क के टूटने और घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें सामने आते ही डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले की तकनीकी जांच के लिए एसडीएम मानसा के नेतृत्व वाली 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है।

डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने स्पष्ट किया कि यह कमेटी मौके पर जाकर सड़क की पैमाइश करेगी और सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिए सैंपलिंग व टेस्टिंग करवाएगी। इसके साथ ही डीएनआईटी और टेंडर प्रक्रिया के समस्त रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जाएगी। नगर कौंसिल मानसा के कार्यसाधक अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह सड़क निर्माण से संबंधित सारा रिकॉर्ड तुरंत कमेटी के समक्ष पेश करें।

इस कमेटी में प्रशासनिक और तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है ताकि जांच पारदर्शी हो सके। इस कमेटी में एसडीएम मानसा, निगरानी अभियंता पंजाब मंडी बोर्ड बठिंडा, कार्यकारी अभियंता पंजाब मंडी बोर्ड बठिंडा, कार्यसाधक अधिकारी नगर कौंसिल मानसा और नगर निकाय अभियंता नगर कौंसिल मानसा को शामिल किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सख्त निर्देश हैं कि विकास कार्यों में खर्च होने वाले जनता के टैक्स के एक-एक पैसे का सही हिसाब रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग करने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि जांच कमेटी द्वारा संयुक्त रिपोर्ट पेश करने के बाद यदि कोई भी दोषी पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमों के अनुसार सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि प्रशासन शहर निवासियों को मानक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Navjot Kaur , DC Mansa , Deputy Commissioner Mansa , Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD