Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सभी जिलों के जनरल मैनेजरों के साथ समीक्षा बैठक

उद्योगपतियों की इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल पर स्वीकृतियों और प्रोत्साहन संबंधित आवेदनों का निपटारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके जल्द से जल्द करने के निर्देश

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Oct 2024

Last updated on: Oct 24, 2024, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने उद्योग भवन में सभी जिलों के जनरल मैनेजरों (जी.एम) के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति और उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाओं और लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान, उद्योग मंत्री ने सभी जनरल मैनेजरों को निर्देश दिए कि राज्य के उद्योगपतियों की इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल पर स्वीकृतियों और प्रोत्साहन संबंधित आवेदनों का संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।

सौंद ने कहा कि राज्य की समृद्धि के लिए उद्योगपतियों को बिना किसी परेशानी का माहौल देना हमारा कर्तव्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी जनरल मैनेजर अपने-अपने क्षेत्रों के उद्योगपतियों के साथ बेहतर और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और सब्सिडियों का लाभ छोटे उद्योगों और उद्यमियों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए कि सरकार की स्व-रोजगार योजनाओं का आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में अधिक से अधिक प्रचार किया जाए ताकि युवा लड़के-लड़कियां इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इससे राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत उद्योगों को दिए जाने वाले ऋण और अन्य सब्सिडियों के लिए ऑनलाइन और सोशल मीडिया के माध्यमों का भी अधिक से अधिक उपयोग किया जाए ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा उद्योगपति उठा सकें।

उन्होंने जनरल मैनेजरों को राज्य में उद्योग-अनुकूल माहौल बनाए रखने और अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उद्योग और वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा और सभी जिलों के जनरल मैनेजर उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD