Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एडीसी निर्मल औसेपचन ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया

भारत सरकार की दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में आगाज़

Nirmal Ouseppachan, Central Bureau of Communication of Ministry of Information and Broadcasting, Government of India, Dr. Rupinder Pal Kaur, Mansa, Central Bureau of Communication
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 24 Oct 2024

Last updated on: Oct 24, 2024, 00:00 IST

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा देश भर में विभिन्न स्थानों पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम  में शहर के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका वीरवार को आगाज़ हुआ। इस मौके पर जिले के एडीसी निर्मल औसेपचन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। 

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने आम लोगों के कल्याण के लिए स्वच्छ भारत समेत कई योजनाएं चलायी हैं, लेकिन इन्हें सफल बनाने के लिए आम लोगों को आगे आना होगा और इसी कड़ी में उन्होंने स्थानीय लोगों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया।मंच से संबोधन करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो अमृतसर के प्रमुख गुरमीत सिंह ने कहा कि मंत्रालय द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न मंत्रालयों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। 

साथ ही लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती बरिंदर कौर ने कहा कि उनके नेतृत्व में कॉलेज ने स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया जैसी विभिन्न योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सराहना की।

इस मौके पर डॉ. रूपिंदरपाल कौर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मनरीत सिद्धू ने जल संरक्षण, प्रोफेसर हरजीत सिंह ने स्वच्छ भारत, अमनदीप कौर ने फिट इंडिया के विषय पर अपने विचार रखे, जबकि मंच का संचालन डॉ. बलम ने किया। इस बीच विद्यार्थियों की पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

निबंध प्रतियोगिता में सिमरजीत कौर ने पहला, सीमा कौर ने दूसरा और निताशा ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रेनू बाला ने पहला, खुशप्रीत कौर ने दूसरा और अर्शदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोटो प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छी पहल है। बहरहाल इस प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटक समेत छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया।

 

Tags: Nirmal Ouseppachan , Central Bureau of Communication of Ministry of Information and Broadcasting , Government of India , Dr. Rupinder Pal Kaur , Mansa , Central Bureau of Communication

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD