चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (सीजीसी) लांडरां में आज आईकेजीपीटीयू इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और बेस्ट फिजीक टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। खेलभावना को प्रोत्साहित करने और मन तथा शरीर की फिटनेस के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई कॉलेजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिनमें गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जीएनडीईसी) लुधियाना, बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज (बीबीएसबीईसी) फतेहगढ़ साहिब, दोआबा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीआईईटी) एसएएस नगर, आईकेजीपीटीयू जालंधर, सीजीसी झंझेड़ी, स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसवीआईईटी) बनूड़, और सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, जालंधर (सीटीआईएचएम) और अन्य कई कॉलेज शामिल थे।
इस टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाने के लिए आईकेजीपीटीयू ऑब्जर्वर्स के रूप में श्री केडीएस नागरा और श्री कमलदीप सिंह के साथ-साथ अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीईसी-सीजीसी लांडरां ने 39 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान सीजीसी-सीओई लांडरां ने 13 अंकों के साथ प्राप्त किया और आईकेजीपीटीयू जालंधर ने आठ अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीईसी-सीजीसी लांडरां ने 29 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, सीजीसी झंझेड़ी ने 11 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता में सीजीसी झंझेड़ी ने 20 अंकों के साथ जीत हासिल की। दूसरा और तीसरा स्थान एलकेसीटीसी जालंधर (13 अंकों )और सीईसी-सीजीसी लांडरां (11 अंकों) ने क्रमशः, अपने नाम किया।
सीजीसी लांडरां के सिमरनजीत सिंह को मिस्टर आईकेजीपीटीयू के खिताब से नवाजा गया। सभी विजेताओं को उनकी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें मेडल्स और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।