Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

अब सरकारी स्कूल माता-पिता की पहली पसंद बने : हरदीप सिंह मुंडिया

कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने डेराबसी के स्कूल ऑफ एमिनेंस में माता-पिता/शिक्षक बैठक में की शिरकत

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, Mega Parent Teacher Meet, Mega PTM, School of Eminence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबसी , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता देने और पिछले ढाई सालों में सरकारी स्कूलों की कायापलट करने के कारण अब सरकारी स्कूल माता-पिता की पहली पसंद बन गए हैं। यह बात राजस्व एवं पुनर्वास, आवास निर्माण और शहरी विकास और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स हरदीप सिंह मुंडिया ने डेराबसी के स्कूल ऑफ एमिनेंस में माता-पिता/शिक्षक बैठक के दौरान कही।

कैबिनेट मंत्री स मुंडिया ने कहा कि सरकार द्वारा आज राज्य भर के 20,000 सरकारी स्कूलों में तीसरी माता-पिता/शिक्षक बैठक करवाई जा रही है। इस कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र और उनके माता-पिता, स्कूल प्रबंधन समितियां और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति मिलकर स्कूल शिक्षा के प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं। सितंबर में लिए गए पेपरों का परिणाम भी माता-पिता के साथ साझा किया जा रहा है। इसमें शिक्षक और माता-पिता बच्चों के बारे में फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं। भविष्य के बारे में सुझाव भी दिए जा रहे हैं और अगर कोई शिकायतें हैं तो उन्हें भी साझा किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी खुद नंगल में इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए कई उपाय शुरू किए गए हैं जिनमें कैंपस निर्माण, सुरक्षा गार्ड, क्लास रूम, लैब्स, ग्राउंड, ट्रांसपोर्ट सेवा, स्कूल ऑफ एमिनेंस, छात्रों की यूनिफॉर्म आदि शामिल हैं।

श्री मुंडिया और क्षेत्रीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मेडिकल और कॉमर्स के क्लास रूम में जाकर विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से बातचीत की। इस मौके पर छात्राएं अनामिका और अंजली तथा माता-पिता में से सुधीर कुमार और बबीता ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बैठक से माता-पिता को शिक्षकों से सीधे संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी।

क्षेत्रीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि वे खुद इस स्कूल के पूर्व छात्र हैं और अब पंजाब सरकार ने इसे स्कूल ऑफ एमिनेंस बना दिया है, जो क्षेत्र के लिए एक तोहफा है। यहां 1260 विद्यार्थी पढ़ते हैं और साइंस, कॉमर्स, वोकेशनल और आर्ट्स जैसे सभी विषय पढ़ाए जाते हैं। एमिनेंस में 217 विद्यार्थी हैं और 41 बच्चे सरकार द्वारा प्रदान की गई बस से आते हैं।

इस मौके पर विद्यार्थी हरमनजोत सिंह ने अपने हाथों से बनाई बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की तस्वीर और साइंस की छात्रा तमन्ना द्वारा कैबिनेट मंत्री  स मुंडिया की बनाई तस्वीर भी भेंट की गई।स्कूल में एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जहां कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ने तस्वीर भी खिंचवाई। स्कूल की प्रिंसिपल अलका मोंगा ने स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी दिखाते हुए बताया कि विद्यार्थी सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। 

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , Mega Parent Teacher Meet , Mega PTM , School of Eminence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD