Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब विद्यार्थी प्राईवेट स्कूल छोड़ कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले रहे है : बरिन्दर कुमार गोयल

कैबिनेट मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने स्कूल आफ एमिनैंस मुल्लांपुर गरीबदास में अभिभावक-शिक्षक बैठक में की शिरकत

Barinder Kumar Goel, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुल्लांपुर गरीबदास , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अधीन राज्य के विद्यार्थियों को बढ़िया स्कूल शिक्षा देने को प्राथमिकता दी जा रही है जिस कारण अब विद्यार्थी प्राईवेट स्कूल छोड़ कर पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले रहे है। यह बात खनन और भूमी- विज्ञान मंत्री बरिन्दर कुमार गोयल ने ज़िला एस.ए.एस नगर के मुल्लांपुर गरीबदास में स्थित स्कूल आफ एमिनेंस में अभिभावक-शिक्षक बैठक दौरान कही।

कैबिनेट मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को बढ़िया शिक्षा मुहैया करवाने और उनके माता-पिता और अध्यापकों के संबंधों को और मज़बूत बनाने के उदेश्य से आज राज्य के 20 हज़ार से अधिक सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया है। इस प्रोग्राम में अध्यापक, विद्यार्थी और उनके माता-पिता, स्कूल मैनेजमेंट समितियाँ और अन्य प्रसिद्ध व्यक्ति मिल बैठ कर स्कूल शिक्षा के प्रबंधों को बढिया बनाने के लिए विचार कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक दौरान अध्यापक और माता पिता बच्चों के बारे में फीडबैक हासिल कर रहे है। इस दौरान विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य के लिए विशेष विचार-चर्चा की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा करवाई गई इस अभिभावक-शिक्षक बैठक दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने निजी तौर पर माता-पिता ,अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ विचार- विर्मश किया और शिक्षा से सम्बन्धित मुद्दों के बारे में बात की। 

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक मेहनत करने, अपनी ज़िंदगी का लक्ष्य बड़ा रखने और अपने माता-पिता और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्री गोयल ने विद्यार्थियों के विकास के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक को अनिर्वाय बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मीटिंग स्कूल और परिवारों के बीच मज़बूत सम्बन्ध बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में किए जा रहे बदलाव की रूपरेखा भी सांझी की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सरकारी स्कूलों को बढ़िया बनाने के लिए कई प्रयास शुरू किए गए है जिनमें कैंपस मैनेजर, सिक्योरटी गार्ड, क्लास रूम, लेबस, गरांऊड, ट्रांसपोर्ट सर्विस, स्कूल आफ ऐमीनैस, विद्यार्थियों की वर्दी आदि शामिल हैं।

इससे पहले श्री गोयल के स्कूल आफ ऐमींनैस मुल्लांपुर गरीबदास में पहुंचने पर प्रिंसीपल श्रीमती जोति सोनी, स्कूल स्टाफ और अन्य प्रसिद्ध आरणिय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री श्री गोयल ने स्कूल के बच्चों द्वारा लगाई गई अलग-अलग प्रदर्शनियाँ भी देखी। उन्होंने व्यापारिक दृष्टिकोण रखने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा भी की।

इस मौके स्कूल के प्रिंसीपल, अध्यापक, विद्यार्थी और प्रसिद्ध व्यक्तियों में अरविन्द पुरी, जसपाल सिंह, जतिन्दर सिंह, सरबजीत कौर, लाल सिंह, गौरव और परमजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mega Parent Teacher Meet , Mega PTM , School of Eminence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD