Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

धान और बाजरा खरीद के लिए किसानों को अब तक 4,783 करोड़ रुपये का किया जा चुका भुगतान

अब तक 31,22,866 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद, 21,35,806 मीट्रिक टन धान का हुआ उठान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2024

Last updated on: Oct 21, 2024, 00:00 IST

हरियाणा में खरीद विपणन सीजन 2024-25 के तहत खरीफ फसलों की खरीद सुगमता से जारी है। अब तक प्रदेशभर की मंडियों में 35 लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो हुई है, जिसमें से खरीद एजेंसियों द्वारा 31,22,866 मीट्रिक टन धान की खरीद एमएसपी पर की जा चुकी है। धान खरीद के लिए किसानों को 4,314 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा किसानों के खातों में किया जा चुका है। अब तक मंडियों से 21,35,806 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ऑनलाइन गेट पास की सुविधा मिलने से किसानों को अपनी फसल बेचने में काफी सुविधा हो रही है। सरकार द्वारा कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड- ए धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र जिला में हुई धान की सबसे ज्यादा खरीद

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक ख़रीदी गई कुल 31,22,866 मीट्रिक टन धान में से कुरुक्षेत्र जिला में सबसे अधिक 7,19,497 टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा, कैथल जिला में 6,75,887 मीट्रिक टन, करनाल जिला में 6,26,219 मीट्रिक टन, अम्बाला जिला में 3,32,541 मीट्रिक टन, यमुनानगर जिला में 3,17,430 मीट्रिक टन, फतेहाबाद जिला में 1,93,373, जींद जिला में 1,01,912 मीट्रिक टन तथा पंचकूला जिला में 54,192 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसी प्रकार अन्य जिलों की मंडियों में भी आने वाली धान को खरीदा जा रहा है।  

प्रदेशभर में 3 लाख 44 हजार मीट्रिक टन से अधिक बाजरे की हुई खरीद, किसानों को किया गया 469 करोड़ रुपये का भुगतान

प्रवक्ता ने बताया कि धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों की खरीद का कार्य भी एमएसपी पर किया जा रहा है।  प्रदेश में 1 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद भी जारी है। अब तक 3,44,795 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है। बाजरे की खरीद के लिए किसानों को 469 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा उनके खातों में किया जा चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि महेंद्रगढ़ जिला में सबसे अधिक 91,563 मीट्रिक टन बाजऱा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गई है। इसके अलावा, रेवाड़ी जिला में 82,300 मीट्रिक टन, भिवानी जिला में 50,805 मीट्रिक टन, गुरुग्राम जिला में 31,973 मीट्रिक टन, झज्जर जिला में 27,662 मीट्रिक टन, चरखी दादरी में 24,662 मीट्रिक टन तथा मेवात में 18,887 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है।  

 

Tags: Haryana , Haryana Goverment , Kharif crops

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD