Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब के निर्माण के लिए भगवान वाल्मीकि जी के पदचिह्नों पर चलें : भगवंत सिंह मान

‘करुणा सागर’ भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के संबंध में जालंधर में शोभा यात्रा में भाग लिया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Oct 2024

Last updated on: Oct 16, 2024, 00:00 IST

‘करुणा सागर’ भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर पंजाब के लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रगतिशील और समृद्ध पंजाब बनाने के लिए लोगों से भगवान वाल्मीकि जी के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के संबंध में शोभा यात्रा में शामिल होने पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के जनक थे और वे विश्व के आदिकवि हैं, जिन्होंने अपनी अमर और महान रचना ‘रामायण’ के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि यह महान महाकाव्य सदियों से लोगों को जीवन की सीख दे रहा है और नैतिक मूल्यों के लिए एक प्रकाशस्तंभ है, जो आज के भौतिकवादी समाज में अधिक प्रासंगिक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज में समानता और राज्य या समाज को आदर्श बनाने के लिए किस तरह के व्यक्तियों, शासकों और जनता को किस प्रकार के आदर्शों का पालन करना चाहिए, इसका वर्णन किया है।

समाज की सांस्कृतिक विरासत में भगवान वाल्मीकि जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए मार्ग और उच्च आदर्शों का पालन करें ताकि समानता वाले समाज का निर्माण किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित महान महाकाव्य रामायण सदियों से मानवता को सत्य और आदर्श मूल्यों की शिक्षा दे रहा है। 

आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के राज्य सरकार के कर्तव्य को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जो देश अपनी संस्कृति और विरासत को भूल जाते हैं, वे समय के साथ नष्ट हो जाते हैं। लोगों को भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए मार्ग और उच्च आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध पंजाब बनाने के लिए यह समय की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने पंजाब की पवित्र भूमि पर उन्होंने अपने आश्रम में श्री रामचंद्र जी के पुत्रों लव और कुश को शिक्षा दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और दर्शन के बारे में जनता को जागरूक कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

पवित्र रामायण में भगवान वाल्मीकि जी द्वारा सिखाए गए उपदेशों के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से सत्य और नैतिक मूल्यों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें इस पवित्र अवसर को भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और शांति के साथ मनाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के संबंध में हुई इस शोभा यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य भर में सफाई सेवकों की सेवाओं को नियमित करने के लिए पहले ही नीति पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले ही एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है ताकि इससे संबंधित सभी पक्षों को विश्वास में लेकर एक व्यावहारिक ढांचा तैयार किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD