Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा जायज़ मांगें स्वीकारने के आश्वासन के बाद पंजाब रोडवेज/पी.आर.टी.सी. अनुबंध कर्मियों की यूनियन ने हड़ताल का आह्वान वापस लिया

अधिकारियों को ठेका आधारित ड्राइवरों/कंडक्टरों की समस्याओं का ठोस समाधान करके 22 अक्टूबर को प्रस्ताव पेश करने के निर्देश

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Oct 2024

Last updated on: Oct 16, 2024, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा जायज़ मांगें माने जाने के आश्वासन के बाद आज पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी. अनुबंध कर्मियों की यूनियन ने 21 अक्टूबर से दिया हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया है। यहां पंजाब सिविल सचिवालय-2 में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों की हर समस्या के समयबद्ध समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी. में ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष विभागीय समिति गठित की गई है। 

उन्होंने कहा कि पिछले समय में हुई समिति की बैठकों में कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी है। परिवहन मंत्री ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि यूनियन के साथ 22 अक्टूबर को होने वाली अगली बैठक में सार्थक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएं और अगली बैठक में ठोस प्रस्ताव लेकर आएं।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मान सरकार ने ठेका आधारित कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया है, जिससे इन कर्मचारियों की कई मुश्किलों का निपटारा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रमुख कर्तव्य है कि वह कर्मचारियों और उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करे।

सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री ने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि वे ठेका आधारित कर्मचारियों को नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते देना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदारों के साथ जल्द ही बैठक करने के आदेश दिए।

इस मौके पर स. लालजीत सिंह भुल्लर ने घोषणा की कि जल्द ही सरकारी बेड़े में नई बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को तुरंत प्रस्ताव तैयार करके अगली कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा। बैठक के दौरान परिवहन सचिव श्री डी.के. तिवारी, पनबस के एम.डी. श्री राजीव कुमार गुप्ता, पी.आर.टी.सी. के एम.डी. श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पनबस के ए.डी.ओ. श्री राजीव दत्ता, पी.आर.टी.सी. के जी.एम. श्री मनिंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पंजाब रोडवेज (पनबस) राज्य परिवहन वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ अलग बैठक, 22 अक्टूबर को मांगों पर विचार करने का भरोसा

परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब रोडवेज (पनबस) राज्य परिवहन वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक अलग बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में गठित की गई परिवहन विभाग की विशेष समिति की 22 अक्टूबर को होने वाली बैठक के दौरान उनकी मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD