Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पानी से जुड़े कानूनों को जोड़कर बनेगा अंब्रेला एक्ट : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Oct 2024

Last updated on: Oct 15, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को पानी से जुड़े सभी कानूनों को जोड़कर एक अंब्रेला एक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाएगा। आज शिमला में एक हाई पावर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा और अदालतों में विचाराधीन मामलों की मजबूती के साथ पैरवी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के पास सीमित संसाधन हैं, जिनका सही इस्तेमाल प्रदेश के लोगों के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों से निपटना चुनौती है और मौसम में बदलाव के कारण बादल फटने जैसी घटनाओं में बढ़ौतरी हुई, जिसका अध्ययन किया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने राज्य के हितों की अनदेखी की, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश से इन्वेस्टमेंट ड्रेन हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिसके फलस्वरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। 

प्रदेश की वित्तीय स्थिति बेहतर होने के कारण ही राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए की एक और किश्त जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले राज्य सरकार अपने कार्यकाल में सात प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर चुकी है।

बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वॉटर सेस कमीशन अमिताभ अवस्थी, विधि सचिव शरद कुमार लगवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD