Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राजेश धर्माणी ने धर्मगुरू श्रीश्री रविशंकर से भेंट की

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगलुरू , 11 Oct 2024

Last updated on: Oct 11, 2024, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बंगलुरू के एनटीटीएफ के सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा कर संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हिमाचल में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने के लिए मार्केट की डिमांड के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

युवाओं को इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिसियल इंटेलिजंस और डाटा र्साइंस आधारित डिप्लोमा कोर्स करवाए जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को स्वावलम्बी बनने का अवसर उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने एनटीटीएफ के प्रबन्ध निदेशक बी.वी. सुदर्शन से ऑटोमेशन, कनैक्शन, कलॉउड कम्पयूटिंग जैसे पाठ्यक्रमों के बारे मं गहनता से विचार-विमर्श किया। 

इसके उपरांत उन्होंने कर्नाटक एन्टीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेेड के टेक्निकल एडवाइजर के.एल झाला के साथ फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में फार्मा के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और उनके कौशल संवर्धन की दिशा में संयुक्त प्रयास करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का फार्मा हब बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और इससे फार्मेसी के बच्चों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बंगलूरू में धर्मगुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने धर्मगुरू के साथ युवा शक्ति को नशे से बचाने की आवश्यकता के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग को हिमाचल में युवाओं को नशे की दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह भी किया। 

उन्होंने धर्मगुरू को बताया कि हिमाचल मंे नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति को अपनाया जा रहा है और नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित आईटीआई केंद्रों का भी दौरा किया।

प्रदेश व कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD