Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में सिविल व पुलिस प्रशासन ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए की गई चर्चा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Oct 2024

Last updated on: Oct 10, 2024, 00:00 IST

विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में सिविल व पुलिस प्रशासन ने श्री राम लीला कमेटी के साथ दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए बैठक की। इस संयुक्त बैठक में सबसे पहले आज सुबह शहर के प्रह्लाद नगर में पटाखों में हुए विस्फोट की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा व श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने शहर की सभी धार्मिक संस्थाओं, विशेषकर महावीर दलों को अपील की कि वे भगवान श्री हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ पटाखे न चलाएं ताकि भगवान जी की मर्यादा के साथ-साथ सभी की सुरक्षा को भी यकीनी बनाया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने इस दौरान जहां संबंधित विभागों के अधिकारियों दशहरा पर्व की तैयारियों संबंधी निर्देश दिए वहीं धार्मिक संगठनों को प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है लेकिन इसमें आम लोगों का सहयोग भी बहुत जरुरी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भगवान हनुमान जी के स्वरुपों के साथ डी.जे लेकर चलने पर मनाही है, इस लिए सभी धार्मिक संगठन इसका पालन करें ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।.

एस.पी सुरेंद्र लांबा ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों को स्टेज व बैरिकेंडिंग के पुख्ता प्रबंधों संबंधी चर्चा की। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस दौरान विधायक जिंपा, डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से दशहरा ग्राउंड का जायजा लिया व प्रबंधों की समीक्षा भी की। 

इस दौरान प्रशासन व श्री राम लीला कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया कि दशहरे के दिन दशहरा ग्राउंड में भगवान श्री हनुमान जी के स्वरुपों के साथ पटाखे ग्राउंड में नहीं आने दिए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी के लिए दिन और समय तय कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, 15 नवंबर को गुरुपर्व के दिन सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक और रात 9 बजे से 10 बजे तक पटाखे जलाए जा सकेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर (मध्यरात्रि) को नए साल के अवसर पर रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, अदालतों और धार्मिक स्थानों जैसे साइलेंस जोन के 100 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी उप मंडल मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस को समय-समय पर सरकार द्वारा जारी इन आदेशों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पूर्व मेयर शिव सूद, कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर, एस.पी सर्बजीत सिंह बाहिया, एस.पी मनोज ठाकुर, एस.डी.एम. संजीव शर्मा, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, पार्षज प्रदीप बिट्टू के अलावा अन्य अधिकारी व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD