Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने और नामांकन पत्रों की जांच के लिए अंतिम दिन वीडियोग्राफी करने की मांग की : शिरोमणी अकाली दल

राज्य चुनाव आयोग से निर्वाचन अधिकारियों को चुल्हा टैक्स और अन्य बकाया राशि को अपने कार्यालय में जमा करवाने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया

Dr. Daljit Singh Cheema ,Daljit Singh Cheema, Sarabjit Singh Jhinjher, Arshdeep Singh Kler, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Oct 2024

Last updated on: Oct 03, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने और नामांकन पत्रों की जांच के अंतिम दिन वीडियोग्राफी और विपक्षी उम्मीदवारों को परेशान करने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होने राज्य चुनाव आयोग से निर्वाचिन अधिकारों को  नामांकन दाखिल करते समय यदि कोई चूल्हा टैक्स और अन्य बकाया को अपने कार्यालयों में जमा करवाने का निर्देश देन का आग्रह किया है।

शिरोमणी अकाली दल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डा. दलजीत सिंह चीमा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चैधरी को यह बात बताई। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर और यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर भी शामिल थे।

चुनाव आयुक्त से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि बीडीपीओ समेत चुनाव अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठने के बजाय सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के कार्यालयों और आवासों में बैठें हैं। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता विपक्षी नेताओं को एनओसी और चूल्हा कर की रसीदें देने से इंकार करने के लिए अधिकारियों का दुरूपयोग कर रहे हैं।

डा. चीमा ने कहा कि मजीठिया में आई.ए.एस अधिकारी सोनम को एसडीएम पद से हटाकर उनकी जगह एक जूनियर अधिकारी अमनप्रीत सिंह को कार्यभार सौंप दिया गया है, जो आप नेताओं से आदेश ले रहा है। उन्होने कहा कि इसी तरह धर्मकोट के कोटइसेखान में विधायक दविंदरजीत सिंह लडडी ढ़ोस ने पुलिस को मजबूर कर बीडीपीओ कार्यालय से सभी विपक्षी उम्मीदवारों को बाहर निकाल दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि नामांकन के अंतिम दिन निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालय में वीडियोग्राफी कराई जाए ताकि किसी विपक्षी उम्मीदवार को परेशान न किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने प्रत्येक जिले और राज्य स्तर पर विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाने और जहां भी कोई समस्या सामने आती है तो वहां जिला अधिकारियों को तत्काल भेजे जाने का आग्रह किया है।

डा. चीमा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि 5 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वीडियोग्राफी की जाए और यदि निर्वाचन अधिकारी किसी नामांकन पत्र को खारिज करना चाहते हैं तो उन्हे चुनाव आयोग से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए। उन्होने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को अवगत कराया कि उन्होने सही निर्देश दिए हैं , लेकिन बुनियादी स्तर पर उन्हे लागू नही किया जा रहा है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने इस बात पर हैरानी जताई कि सरकार में शामिल वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर आश्वस्त नही हैं। पंजाब के बारे में पार्टी के नजरिए में बदलाव के बारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को दिए गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के सुझाव के बारे में पूछे गए सवाल पर अकाली नेता ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नही कह सकते, क्योंकि खबरों में सूत्रों के हवाले से खबर है लेकिन अगर जाखड़ ने ऐसा सुझाव दिया है तो यह बहुत अच्छा है।

सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होने भाजपा आलाकमान से सवाल किया कि जब भाजपा खुद को बेहद अनुशासित पार्टी होने का दावा करती है तो वह कंगना के खिलाफ कार्रवाई करने में असहाय क्यों है। उन्होने कहा कि किसी भी सांसद के लिए पार्टी की सहमति के बिना किसी सांसद द्वारा इस तरह के बयान देना संभव नही है।

 

Tags: Dr. Daljit Singh Cheema , Daljit Singh Cheema , Sarabjit Singh Jhinjher , Arshdeep Singh Kler , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD