Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहाली प्रेस क्लब के लिए स्थायी जगह देने के लिए मुख्यमंत्री से बैठक कर जल्द उठाए जाएंगे ठोस कदम : गुरमीत सिंह खुडियां

कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्स्ट भी शामिल हुए

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat, Kulwant Singh Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर , 09 Oct 2024

Last updated on: Oct 09, 2024, 00:00 IST

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण और पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियाँ आज मोहाली प्रेस क्लब की 26वीं वर्षगाँठ एवं कार्यकारिणी की ताजपोशी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत कर प्रेस क्लब को स्थायी स्थान देने के संबंध में जल्द ही कोई ठोस समाधान निकालने का एलान किया।

आज यहां सेक्टर 71 स्थित प्राचीन कला केंद्र में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज में जो कुछ भी घटित होता है, मीडिया उसे जनता के सामने लाता है। इसलिए मीडिया की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि असली मीडिया वह है जो हमेशा जनता की बात करता है और सामाजिक व धार्मिक विभाजन से बचता है।

 कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में मीडिया की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मीडिया को सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है, इसलिए मीडिया की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण और बड़ी हो जाती है। 

उन्होंने कहा कि विधायक कुलवंत सिंह और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्स्ट के सहयोग से मोहाली प्रेस क्लब के निर्माण के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे और जो भी फंड की जरूरत होगी वह मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है, जिसके लिए यहां प्रेस क्लब बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विधायक कुलवंत सिंह ने नई टीम को बधाई दी और कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने क्लब की मांग को प्रोत्साहित करते हुए सुझाव दिया कि सरकारी स्तर पर ठोस एवं संयुक्त प्रयासों से गमाडा से उपयुक्त भूमि प्राप्त की जा सकती है।  मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्स्ट ने कहा कि वह भी मीडिया की इस मांग का समर्थन करते हैं और संयुक्त प्रयासों के तहत वह भी क्लब को सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर, मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित गवर्निंग बॉडी टीम में सुखदेव सिंह पटवारी अध्यक्ष, गुरुमीत सिंह शाही महासचिव, सुशील गरचा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह चाना कोषाध्यक्ष, धर्म सिंह और राजीव तनेजा उपाध्यक्ष, नीलम ठाकुर और माया राम संयुक्त सचिव और विजय कुमार आयोजन सचिव शामिल थे, जिन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर मंत्री स. खुड्डियों की ओर से सोविनर का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरमेल सिंह, जिला मंडी अधिकारी गगनदीप सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat , Kulwant Singh Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD