Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दीवान टोडर मल्ल हवेली को विरासती पहचान देने के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी : कुलतार सिंह संधवां

कहा, हमारा उद्देश्य पंथ की महान विरासती इमारत को संजोकर कौम को समर्पित करना

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Oct 2024

Last updated on: Oct 09, 2024, 00:00 IST

दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के अंतिम संस्कार के लिए मुगलों के आदेशों की अवहेलना करने का साहस दिखाने वाले दीवान टोडर मल्ल की विरासत अद्वितीय है। खस्ता हाल दीवान टोडर मल्ल  हवेली, श्री फतेहगढ़ साहिब जिस को जहाज हवेली के नाम से भी जाना जाता है, को संरक्षित करने और उसे विरासती रूप देने के लिए सभी पक्षों का सहयोग अनिवार्य है।

पंजाब विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक के दौरान, पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिख पंथ की इस महान विरासती इमारत को संरक्षित कर कौम को समर्पित करना है ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे परिचित हो सकें और अपने इतिहास पर गर्व कर सकें। उन्होंने दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह शुभ कार्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) और पंजाब सरकार के पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के आपसी सहयोग से पूर्ण होगा।

स्पीकर ने दीवान टोडर मल्ल की अद्वितीय बहादुरी को याद करते हुए कहा कि जब छोटे साहिबजादों को इस्लाम न स्वीकारने के आरोप में जीवित दीवार में चिनवाया जा रहा था और कोई भी उनके अंतिम संस्कार के लिए जमीन देने को तैयार नहीं था, तब दीवान टोडर मल्ल ने मुगलों के आदेशों की परवाह न करते हुए सोने के सिक्के बिछाकर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था और मुगलों से साहिबजादों के पवित्र शरीर मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार भी किया।

विरासती फाउंडेशन के अध्यक्ष स.लखविंदर सिंह काहने के ने कहा कि फाउंडेशन दीवान टोडर मल्ल  हवेली के पुराने रूप को बहाल करने के लिए पूरी श्रद्धा से सेवा कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए, ब्रिटिश लाइब्रेरी लंदन से 1911 की हवेली की तस्वीर प्राप्त हुई है और प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहाज हवेली को 18वीं सदी का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. और पंजाब सरकार के सहयोग और स्वीकृतियों को प्राप्त कर फाउंडेशन हवेली को उसके पुरातन रूप में तैयार करने में सफल रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मकसद के लिए डेढ़ एकड़ जमीन फाउंडेशन द्वारा खरीदी गई है।

इस अवसर पर दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब द्वारा विरासती स्थलों और इमारतों की देखभाल के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम द्वारा अब तक की गई खोज पर एक प्रस्तुति भी दी गई। इस टीम ने हवेली की पुरातन रूप को बहाल करने के संबंध में अपनी पूरी रूपरेखा साझा की और एस.जी.पी.सी. और पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग पंजाब के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक स.लखबीर सिंह राय, पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की निदेशक श्रीमती अमृत सिंह, एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल, महारानी प्रीति सिंह रियासत नाभा, एस.जी.पी.सी. के प्रतिनिधि और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मैनेजर स.गुरदीप सिंह कंग, प्रसिद्ध वकील श्री एच.सी. अरोड़ा सहित एस.जी.पी.सी., पंजाब पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग और दीवान टोडर मल्ल विरासती फाउंडेशन पंजाब के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD