Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अजनाला सरकारी अस्पताल औचक निरिक्षण करने पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला

लोगों की मुश्किलें सुन भड़के सांसद, कहा सिर्फ इश्तिहारों में चल रही स्वास्थय सेवाएं

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Oct 2024

Last updated on: Oct 07, 2024, 00:00 IST

सांसद  गुरजीत सिंह औजला आज अजनाला के सरकारी अस्पताल में अचानक निरिक्षण करने पहुंचे। जहां डाक्टरों के लिए तरसते मरीजों का हाल जानकर सांसद औजला गुस्सा गए और जमकर सरकार को कोसा। सांसद औजला ने कहा कि सिर्फ इश्तिहारों में सरकार की स्वास्थय सेवाएं चल रही है जबकि ग्राउंड लेवल पर स्वास्थय सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो चुकी हैं।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वो अजनाला से निकल रहे थे तो लोगों को देखकर रूक गए। जब अस्पताल के पास पहुंचे तो लोग बिना डाक्टर के बेहद परेशान थे। जिसके बाद वो अस्पताल के अंदर चेकिंग करने पहुंचे तो पाया कि आधे से ज्यादा डाक्टर्स अपनी सीट पर नहीं थे और लोग सुबह से पर्ची लेकर घूम रहे थे। 

वहीं अस्पताल के बाथरूम की दुर्गंध के कारण वहां खड़ा रहना भी मुश्किल था जिसके कारण सांसद औजला ने सरकार का विरोध करते हुए कहा सरकार सिर्फ इश्तिहारों में अपनी वाहवाही कर रही है, मोहल्ला क्लीनिक दिखाकर लोगों को बेवकूफ बना रही है जबकि ग्राउंड लैवल पर सारी सुविधाएं ठप्प पड़ी हैँ।

सांसद औजला ने कहा कि एक दो मरीज अगर शिकायत करें तो भी भरोसा किया जा सकता है लेकिन जितने भी मरीज है सभी एक ही शिकायत कर रहे हैं कि डाक्टर्स नहीं है, एक्सरे नहीं किए जा रहे और टेस्ट भी बाहर से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबकुछ सिविल सर्जन और एसएमओ की मिलीभुगत से चल रहा है जबकि अगर किसी प्रकार की समस्या है तो वो उनसे संपर्क कर सकते हैं लेकिन लोगों को सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। 

उन्होंने कहा कि सारा अस्पताल खाली पड़ा है और लोग मजबूरन प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। सांसद औजला ने कहा कि वो 10 अक्तूबर को सुबह 11 बजे अस्पताल में फिर से दौरा करेंगे जिस दौरान सिविल सर्जन, एसएमओ  और अस्पताल के सभी डाक्टर्स हाजिर रहें वहीं उन्होंने लोगों को भी आमंत्रित किया कि वो अपनी मुश्किलों को लेकर उनके पास उस दिन आएं। 

सांसद औजला ने कहा कि वो डाक्टर्स की भी समस्याएं सुनेंगे और उसे हल करेंगे।

 

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD