दशहरा कमेटी खरड़ की तरफ से एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी श्री परशुराम भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। इस अवसर पर दशहरा कमेटी के प्रधान कमल किशोर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष दशहरा कमेटी की तरफ से शादी समारोह आयोजित करवाया जाता है। आज भी एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी करवाई गई।
इस शुभ अवसर पर आशीर्वाद देने के लिए खरड़ की समाजसेवी व्यक्ति विशेष तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर दशहरा कमेटी की तरफ से दूल्हा दुल्हन को शगुन के साथ अन्य उपहार भी भेंट किए गए। प्रधान श्री कमल किशोर शर्मा ने बताया कि दिनांक 10 अक्टूबर को श्री दुर्गा अष्टमी के अवसर पर दूसरी शोभायात्रा का आयोजन किया जायगा और 12 अक्टूबर को महाराजा अज्ज सरोवर के मैदान में दशहरा पर्व आयोजित किया जाएगा जिसमें लंकापति रावण, मेघनाथ, और कुम्भकर्ण के विशाल काय पुतलों को अग्नि भेंट किया जायगा।
इस शुभ अवसर पर समाजसेवी परमिंदर सिंह लोंगिया, समाजसेवी अरविंदर सिंह, समाजसेवी मंजीत सिंह रिंकू, श्री राम लीला ड्रामाटिक क्लब के प्रधान शिवचरण पिंकी, उप प्रधान वरिंदर भामा, योगेश कपिल, नगर काउंसिल खरड़ के पार्षद पार्षद गुरविंदर सिंह चीमा, पार्षद सोहन सिंह, पार्षद जसवीर सिंह, मनी सिधु, श्री राधा कृपा क्लब से अंजलि सेठी, ललिता कौशिक, समाजसेवी चन्दर कुमार जैन, नितिन जैन, प्रदीप कुमार बंटी, सहित नगर के अन्य गणमान्य व् दशहरा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।