सांसद गुरजीत सिंह औजला को लोकसभा स्पीकर की ओर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकसभा की पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे पहले सांसद औजला को वेल्फेयर आफ अदर्स बैकवर्ड क्लासेस का सदस्य नियुक्त किया गया था। सांसद औजला ने इस नियुक्ति के लिए स्पीकर और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया है।
सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है इसके लिए वो तनदेही से काम करेंगे। लोगों का भला और देश का विकास ही उनका सपना है जिसके लिए वो हमेशा काम करते रहते हैं।सांसद औजला ने कहा कि उन पर जो भरोसा दिखाया गया है उसके लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं और नई योजनाओं पर काम करते रहेंगे ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो।
सांसद औजला ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के सदस्य विभिन्न मुद्दों की जांच करके रिपोर्ट देते हैं।जिसके लिए वो आज से ही काम शुरू करेंगे। सांसद औजला ने कहा कि इससे पहले उन्हें लोकसभा की बैकवर्ड क्लासेस का सदस्य नियुक्त किया गया था जिसके लिए भी वो काम कर रहे हैं और जल्द ही अच्छे नतीजे नजर आयेंगे ।
उन्होंने कहा कि बैकवर्ड क्लासेस के वेलफेयर के लिए वह हमेशा से ही वचनबद्ध रहे हैं और देश का विकास हर वर्ग के विकास के साथ ही संभव है। लोकसभा की इन कमेटी के जरिए वो कई योजनाओं पर काम कर सकते हैं और अपने क्षेत्र के साथ – साथ देश के लिए भी विकास की योजनाएं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कई य़ोजनाएं लोगों के भले के लिए चलाई जाती हैं जिन्हें ग्राउंड लेवल तक पहुंचाना बहुत जरुरी है इसके लिए वह संपूर्ण कोशिश करेंगे।