Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम, 30 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित

राज्य में कुल 872 आम आदमी क्लीनिक कार्यशील, क्लीनिकों में अब तक 2.07 करोड़ मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr. Balbir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चउके (बठिंडा) , 23 Sep 2024

Last updated on: Sep 23, 2024, 00:00 IST

लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 30 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए, जिससे कुल 872 क्लीनिक कार्यशील हो चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा समर्पित किए गए 30 क्लीनिकों में बठिंडा में पांच होशियारपुर में दो, मानसा में सात, मोगा में तीन, पटियाला में छह, एसएएस नगर मोहाली में पांच और श्री मुक्तसर साहिब में दो क्लीनिक शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्लीनिक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में कुल 80 प्रकार की दवाइयां और 38 तरह के टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्लीनिकों को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसमें अब तक 2.07 करोड़ मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन क्लीनिकों में 72 लाख से अधिक मुफ्त टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं ने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य खर्च में 1050 करोड़ रुपए की बचत में योगदान दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने सेकेंडरी स्वास्थ्य सेवाओं में सभी निर्धारित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सी.एम.ओज/एस.एम ओज को स्थानीय स्तर पर दवाइयों की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि दवाइयों की खरीद और सप्लाई चेन के केंद्रीकरण को मजबूत किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल से मरीजों को लगभग 102.98 करोड़ रुपए की बचत हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सभी सेकेंडरी स्वास्थ्य सुविधाओं पर मुफ्त एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 512 निजी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मामूली सरकारी निर्धारित दरों पर सेवाएं प्रदान करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है और इसके अलावा मौजूदा सरकारी सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि बड़ी संख्या में मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं, क्योंकि प्रतिदिन किए जाने वाले अल्ट्रासाउंड की संख्या 650 से बढ़कर 1350 हो गई है, जबकि राज्य में एक्स-रे की संख्या 3000 से बढ़कर 4200 हो गई है। अब तक कुल 7.52 लाख मरीज (5.67 लाख एक्स-रे सेवाओं और 1.85 लाख यूएसजी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं) इन सेवाओं का उपयोग कर चुके हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr. Balbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD