शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ खाली कुर्सी रखकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही हैं। यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी इस तरह की हरकतों से लोगों के जनादेश का मजाक उड़ा रही है।’’
दिल्ली की मुख्यमंत्री से उनके कार्यों के बारे स्पष्टीकरण मांगते हुए अकाली नेता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के कारण अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री के रूप में अपना काम शुरू नही कर सकते और यही कारण था कि आतिशी को उनके स्थान पर मुख्यमंत्री नामित किया गया ।सरदार मजीठिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और कार्यभार संभालने के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ एक खाली कुर्सी रखी।
यह कहते हुए कि आप ने मुख्यमंत्री पद का मजाक उड़ाया है, सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ आतिशी मार्लेना को बताना चाहिए कि खाली अरविंद केजरीवाल के लिए है यां किसी और के लिए क्योंकि संविधान के मुताबिक केजरीवाल इस कुर्सी पर नही बैठ सकते हैं।’’खाली कुर्सी को केजरीवाल द्वारा पार्टी पर रिमोट कंट्रोल का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल द्वारा रिमोट कंट्रोल किए जाते हैं।
यहां तक कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए मंत्रियों को शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी केजरीवाल बिना किसी परामर्श के लिए भगवंत मान को बुलाए बिना ही ले लेते हैं।’’ इस बात पर जोर देते हुए कि इस तरह के कृत्यों से संविधान का मजाक बनाने वाला बताते हुए सरदार मजीठिया ने मुख्यमंत्री कार्यालय से खाली कुर्सी तुरंत हटाए जाने की मांग की है।