Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

पीयूष गोयल ने इन्वेस्ट इंडिया के सिंगापुर कार्यालय का उद्घाटन किया

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Singapore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिंगापुर , 22 Sep 2024

Last updated on: Sep 22, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज सिंगापुर में इन्वेस्ट इंडिया के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 4 और 5 सितंबर, 2024 को सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान वहां इन्वेस्ट इंडिया कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी, उसी के बाद, आज कार्यालय का उद्घाटन हुआ। 

सिंगापुर कार्यालय इन्वेस्ट इंडिया का पहला विदेशी कार्यालय है। यह महत्वपूर्ण कदम निवेश साझेदारी को गहरा करने और वैश्विक निवेशकों के लिए भारत के साथ जुड़ना आसान बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिंगापुर कार्यालय भारत में निवेश करने की इच्छुक उस क्षेत्र की कंपनियों के लिए एक समर्पित संपर्क केंद्र के रूप में काम करेगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘सिंगापुर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है, और यह कार्यालय सिंगापुर और पूरे आसियान क्षेत्र के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के हमारे प्रयासों में एक नया अध्याय है। हम आने वाले महीनों में इन्वेस्ट इंडिया के और अधिक विदेशी कार्यालय खोलने की योजना बना रहे हैं, इसका उद्देश्य वैश्विक निवेशकों को भारत की गतिशील और बढ़ती अर्थव्यवस्था तक निर्बाध पहुंच प्रदान करना है।’’

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Singapore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD