दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2024' का रविवार को भव्य समापन हुआ। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्रारा आयोजित इस मेगा फूड फेस्टिवल में निफ्टम-कुंडली ने 19 एमओयू, 3 टेक्नॉलिजी ट्रांस्फर और 2 प्रोडक्ट्स लॉन्च किया। निफ्टम-कुंडली के स्टार्ट अप्स, इनोवेशन विशेषकर सारथी, IoT बेस्ड हाईब्रिड ड्रायर, बॉयोडिग्रेडेबल पैकिंग फिल्म्स और रैपिड डिटेक्शन किट आकर्षण का केंद्र रहें।
इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग़ पासवान ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और खाद्य प्रसंस्करण दोनों ही महत्वपूर्ण है और एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। इसी के साथ उन्होंने निफ्टम के छात्रों की स्टार्ट् अप्स की तारीफ करते हुआ कहा कि मुझे इन छात्रों पर गर्व है जो दिन रात इतनी मेहनत करते हुए देश की खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करते हैं। साथ ही उन्होंने निफ्टम द्रारा विकसित रैपिड डिटेक्शन किट की भी तारीफ की।
NIFTEM का 'सारथी' (Solar Assisted Refrigeration Transportation with Hybrid Control and Intelligence) एक ऐसा सिस्टम है जो फल और सब्जियों को अलग-अलग तापमान पर रखने और एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने में मदद करेगा। इसमें एक मोबाइल ऐप के जरिए तापमान, नमी, कार्बन डाइऑक्साइड और इथिलीन को दूर से मॉनिटर किया जा सकता है।
इसे 0-4 डिग्री और 8-12 डिग्री तापमान पर रखा जा सकता है। अगर वाहन बंद है और 220 वोल्ट की बिजली उपलब्ध नहीं है, तो एयर सर्कुलेशन के लिए सोलर पावर का उपयोग किया जा सकता है। IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स बेस्ड )आधारित हाइब्रिड ड्रायर एक खास उपकरण है, जिससे हम खाने की चीजों को दो तरीकों से 4-5 घंटे में सुखा सकते हैं। इसमें इंफ्रारेड और रिफ्रेक्टेंस विंडो ड्राइंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
इसका तापमान और नमी को दूर से मॉनिटर किया जा सकता है। इसमें स्मार्ट एनर्जी मीटर के जरिए तापमान और बिजली की खपत को मोबाइल ऐप से पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है।निफ्टम-के ने इस मेगा फूड फिस्टिवल में टेट्रा पैक, हेक्सागन न्यूट्रीशन लिमिटेड, एलटी फूड्स लिमिटेड, फर्मेटा बायोटेक लिमिटेड, तिरुपति लाइफ साइंसेज लिमिटेड, सह्याद्री फार्म्स, टाटय कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड सहित 19 प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
निफ्टम कुंडली के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने बताया कि इन समझौता- सहयोगों से भारत के खाद्य क्षेत्र में नवाचार, उद्यमशीलता और अन्वेषण के स्थायी अभ्यास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ निफ्टम के छात्रों को रिसर्च, प्रोजेक्ट्स और प्लेपमेंट में सुविधा होगी। इस चार दिवसीय आयोजन में 90 से अधिक देश, 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश तथा 18 केंद्रीय मंत्रालय ने भाग लिया।