Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की ने अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Deputy Commissioner Chamba, Chamba, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 21 Sep 2024

Last updated on: Sep 21, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में  राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत ज़िला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों के स्थाई समाधान के लिए वित्त पोषित परियोजनाओं  की समीक्षा को  लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आज एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं   के तहत प्रगति  की समीक्षा करते हुए  संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों  में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जियो टैगिंग तथा  फोटोग्राफ साझा करने को कहा। 

मुकेश रेपसवाल ने चंबा शहर के  पक्काटाला मोहल्ला तथा उप मंडल मुख्यालय  चुवाड़ी के समीप काली घार में  भूस्खलन की रोकथाम को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उपमंडल चुराह के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि  बैरागढ़ अप्पर तथा लोअर नाला  का अधिकांश कार्य संपूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि तीसा- झज्जाकोठी  संपर्क मार्ग में झुक्यानी घार के संरक्षण कार्यो को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए के तहत  मेहला के समीप संरक्षण कार्यो को लेकर विभागीय प्रतिनिधि ने बताया कि डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए प्रेषित कर  दी गई है। उपायुक्त ने बैठक में दुर्गेठी  नाला, मोतला गांव, जतरुण,  त्रिमथ, सलोह, बनीखेत नाला,  कल्हेल क्षेत्र के कमौथा गाँव के बाढ़ संरक्षण कार्यो सहित द्रमनाला संपर्क मार्ग के भूस्खलन रोकथाम कार्यों को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए)  द्वारा अनुमोदित डीपीआर सिफारिशों के अनुसार समयबद्ध  तौर पर सभी जोखिम उपायों को लागू के लिए ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ लोक निर्माण एवं जल शक्ति  विभाग के अधिकारियों ने एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। ज़िला आपदा प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा तथा लोक निर्माण विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया तथा जल शक्ति  विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने एमओयू  पर हस्ताक्षर किए। 

बैठक में जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, उप निदेशक उद्यान डॉ प्रमोद शाह, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, प्रकाश चंद, लोक निर्माण  राजीव कुमार,मीत शर्मा, जोगिंदर  कुमार उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Deputy Commissioner Chamba , Chamba , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD