चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के झंजेड़ी कैंपस की नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 500 से अधिक महिला छात्रों और 100 स्टाफ सदस्यों की मेजबानी करते हुए, महिला छात्रों को सशक्त बनाने के लिए "बी योर ओन बॉस" बैनर के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया गया था।
इस वर्कशॉप का आयोजन राइट साइड स्टोरी के सहयोग से और पी एंड जी इंडिया द्वारा समर्थित किया गया था। इस वर्कशॉप का शीर्षक "बी योर ओन बॉस" था । जिसमें आत्म-सुधार और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित थी। इसमें प्रतिभागियों को उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक जीवन कौशल और रणनीतियों की पेशकश की गई।
राइट साइड स्टोरी की अदिति सोलोमन द्वारा संचालित वर्कशॉप में छात्राओं को व्यक्तिगत प्रभाव, सौंदर्य और व्यक्तित्व विकास के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका प्रदान की गई उनके भविष्य की जिम्मेदारी लें और जीवन के हर पहलू में उत्कृष्टता प्राप्त करें। सी जी सी झंजेड़ी कैंपस के एम डी अर्श धालीवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास और समाज में समानता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने के लिए ऐसी वर्कशॉप महत्वपूर्ण हैं, जो उनको आने वाली प्रोफेशनल जिंदगी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है ।
सीजीसी के चेयरमैन रछपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को अपनी छात्राओं को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ पेशेवर जीवन में चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहिए ताकि लड़कियां कॉर्पोरेट नौकरियों में जाकर तनाव मुक्त जीवन जी सकें। उन्होंने आगे कहा कि झंजेड़ी कैंपस को इस बात पर गर्व है कि हम अपनी छात्राओं को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल शिक्षा के माध्यम से आगे के प्रोफेशनल जिंदगी के लिए तैयार करता है।