Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली से चंडीगढ़ चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से शराब पी : बिक्रम सिंह मजीठिया

कहा कि नई कृषि पालिसी नई बोतल में पुरानी शराब इससे पंजाब की खेती के संकट का समाधान कतई संभव नही होगा

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 18 Sep 2024

Last updated on: Sep 18, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत माने ने दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चार्टर्ड फ्लाइट के दौरान अवैध रूप से शराब पी , जिसके कारण वह विमान से उतरने के बाद सड़क पर गिर गए। उन्होने मामले की उचित जांच की मांग की है।अकाली नेता ने पूर्व ओएसडी राकेश पराशर को उनके आवास पर  पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। 

पराशर का पार्टी के वापसी का स्वागत करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा कि पराशर के फिर से शामिल होने से अकाली दल मजबूत होगा। चंडीगढ़ हवाई अडडे पर कल की घटना के बारे में बोलते हुए सरदार मजीठिया ने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री ने दिल्ली से चंडीगढ़ की उड़ान के दौरान अपने ओएसडी के साथ शराब पी थी।’’ उन्होने कहा कि श्री भगवंत मान विमान से उतरने के बाद खुद को संभाल नही पाए और नीचे गिर गए।

यह कहते हुए कि आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तीफा दिए जाने की सूचना दिए जाने के बाद से  मुख्यमंत्री पिछले दो दिनों से तनाव में थे। उन्होने कहा,‘‘ यह शराब के नशे में धुत होने के कारण हो सकता है। पंजाबी इस बात के गवाह हैं कि एक दिन पहले भी एक इलेक्ट्रानिक चैनल को साक्षात्कार देने के दौरान भी मुख्यमंत्री नशे की हालत में थे।’’

सरदार मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को चार्टर्ड विमान से वापिस दिल्ली ले जाया गया और इसे सरकारी संसाधनों की बर्बादी करार दिया। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी सरकार को यह बताना चाहिए कि उन्हे चंडीगढ़ यां पंजाब के किसी अस्पताल में क्यों नही भर्ती कराया गया? कारण सरल है। अगर मुख्यमंत्री को किसी राज्य के अस्पताल में भर्ती कराया होता तो सच्चाई सामने आ जाती कि वह शराब के नशे में गिर गए थे।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि यह पहली बार नही है कि मुख्यमंत्री ने शराब के नशे में धूत होकर खुद का तमाशा बनाया हो। उन्होने कहा कि इससे पहले भी श्री भगवंत मान को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मौजूदबी में नशे में पाया गया था और उन्हे नशे में धुत होने के कारण लुफ्थांसा की फ्लाइट से भी उतार दिया गया था।सरदार मजीठिया ने कहा कि आप सरकार की नई कृषि नीति पुरानी शराब की बोतल में नई शराब है। 

उन्होने कहा कि यह पालिसी किसानों की आत्महत्याओं को नही रोक पाएगी, फसलों में विविधता नही ला पाएगी और भूजल स्तर में गिरावट को बचाने में नाकाम रहेगी। उन्होने कहा कि इस पाॅलिसी में किसानों और खेत मजदूरों के कर्ज को कम करने का कोई उपाय नही है, जाकि बढ़कर एक लाख करोड़ हो गया है और न ही धान से विविधीकरण सुनिश्चित करने के लिए मक्का और दालों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रतिबद्धता है।

अकाली नेता ने सामाजिक कार्यकर्ता मालविंदर सिंह माली की गिरफ्तारी के तरीके की भी निंदा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई ने लोगों को इमरजेंसी के दौर की याद दिला दी है। उन्होने गैंगस्टरों पर लगाम लगाने में विफल रहने के लिए आप सरकार की आलोचना  करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस की हिरासत के दौरान लारेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के परिणामस्वरूप जबरन वसूली और टाॅरगेट कीलिंग में बढ़ोतरी हुई है तथा  इसे राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में स्वीकार किया है। उन्होने कहा,‘‘ चूंकि श्री भगवंत मान गृहमंत्री और जेलमंत्री दोनों है, इसीलिए वह इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।’’

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD