Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर देशवासियों को लाख लाख बधाई : डॉक्टर जगमोहन राजू

आज सेवा पखवाड़े के रूम मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 74वा जन्मदिवस: डॉक्टर जगमोहन राजू

Dr. Jagmohan Singh Raju, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Fateh Jung Singh Bajwa, Blood Camp, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2024

Last updated on: Sep 17, 2024, 00:00 IST

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 74वा जन्मदिवस को पंजाब भाजपा ने सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया, पूरे पंजाब में खून दान शिविर लगाए गए। भाजपा के सूबा दफ्तर सेक्टर 37A चंडीगढ़ ने भी खून दान शिविर लगाया गया जिसमे भाजपा के सूबा जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर जगमोहन राजू, साबका सूबा प्रधान अश्वनी शर्मा, सूबा मीत प्रधान फतेह जंग बाजवा, सूबा सह कोषाध्यक्ष सुखविंदर गोल्डी, राजेश बाघा , सुनील दत्त भारद्वाज, , पवन मनोचा सहित पूरी सीनियर लीडरशिप मौजूद रही। 

खून दान शिविर में करीब 58 खून दानियों ने खून दान किया । यह जानकारी देते हुए सूबा जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर जगमोहन राजू ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर एनडीए-3 सरकार अपने शासन के 100 दिन पूरे कर रही है. उन्होंने देशवासियों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि यह देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा जब देश की कमान प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में थी उस समय देश ने प्रगति की ऊंचाइयों को छुआ। 

उन्होंने कहा कि आज जब देश की जनता पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रही है तो यह भी याद आ रहा है कि आज एनडीए 3 ने 100 दिन में रिकॉर्ड तोड़ काम करके इतिहास रच दिया है। एनडीए सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिनकी कल्पना किसी अन्य गैर-एनडीए सरकार ने कभी नहीं की थी।

उन्होंने कहा कि राजपुरा को बिना किसी भेदभाव के पंजाब के उद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय एक बड़ी सोच है। उन्होंने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा स्वास्थ्य मिले ताकि उनके नेतृत्व में देश को और प्रगति की ओर ले जाया जा सके. उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में 3 लाख करोड़ रुपये की सड़क, रेलवे, बंदरगाह और वायुमार्ग परियोजनाएं शुरू की गईं, 70 साल या उससे अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को 5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी गई, मेडिकल कॉलेजों में 75000 नई सीटें बढ़ाई गई । 

किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से  9•3 करोड़ किसानों को 20000 करोड़ जारी किए गए, फसलों पर एमएसपी बढ़ाया गया जिससे किसानों को 2 लाख करोड़ का फायदा होगा, 7 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं देना होगा जिससे 17500  रुपए का टैक्स दाता को  लाभ मिलेगा, वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कर कटौती 50000 से बढ़ाकर 75000 रुपये कर दी गई है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे, 2.5 लाख से अधिक घरों में सोलर सिस्टम लगाए गए।

49000 करोड़ की केन्द्रीय मदद  से 25000 गांवों के लिए सड़कें और पुल बनाए गए , 8 नई रेलवे लाइनें मंजूर की गईं। मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई। स्टार्टअप पर टैक्स खत्म किया गया। लाखपति दीदी योजना के तहत 11 लाख नई लाखपति  दीदियों को प्रधानमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र दिया दिए गए । जगमोहन राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 100 दिनों में किए गए कार्यों की सूची इतनी लंबी है कि इसे एक बयान के माध्यम से बताना संभव नहीं है।

 

Tags: Dr. Jagmohan Singh Raju , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Fateh Jung Singh Bajwa , Blood Camp , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD