कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा प्रेमगढ़ जाकर गुरु रणों में शीश नवाया। उन्होंने गुरु रविदास जी के उपदेशों का स्मरण करते हुए गुरुद्वारे में अरदास की और संगत के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु रविदास धर्मशाला सोसायटी प्रेमगढ़ को 3 लाख रुपए का चैक भी भेंट किया।
इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के विचार समाज को सद्भाव, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक और धार्मिक संस्थानों के विकास और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि यह 3 लाख रुपए की राशि गुरुद्वारे के विकास और वहां चल रहे समाज कल्याण कार्यों में खर्च की जाएगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थल समाज में एकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार ऐसे संस्थानों के साथ खड़ी है और भविष्य में भी उनके विकास कार्यों में सहयोग करती रहेगी। उन्होंने संगत से अपील की कि वे गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में शांति और सौहार्द्र बनाए रखें।
इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष बलवीर कुमार, उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, सचिव जसविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, परमजीत कनौजिया, जसविंदर कुमार, जरनैल पाल, पुनीत शर्मा, एडवोकेट संदीप कुमार, नरेश कुमार, परमजीत कुमार भी मौजूद थे।