Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे : डॉ. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Sep 2024

Last updated on: Sep 18, 2024, 00:00 IST

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे ताकि अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस बात की जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सिविल सचिवालय में एस.सी./बी.सी. शिक्षक यूनियन पंजाब के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक करते हुए दी।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक डी.के. तिवारी, निदेशक अमृत सिंह, निदेशक-कम-संयुक्त सचिव राज बहादुर सिंह और उप निदेशक रविंदरपाल सिंह के साथ यूनियन की मांगों पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान एस.सी./बी.सी. शिक्षक यूनियन, पंजाब ने डॉ. बलजीत कौर को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया, जिसमें जनसंख्या के अनुसार आरक्षण लागू करने संबंधी, विभागीय भर्ती और पदोन्नति के दौरान ओपन मेरिट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार (जनरल श्रेणी के मेरिट तक के सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार) को रोस्टर नुक्तों  पर आरक्षण में न गिनने, विभागीय भर्ती के दौरान आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अंकों और आवेदन शुल्क में छूट देने, मेरिटोरियस स्कूलों में प्रवेश के समय आरक्षण लागू करने और शिक्षा बोर्ड द्वारा एस.सी. और बी.सी. छात्रों से ली जाने वाली परीक्षा फीस को बंद करके इसका भुगतान सामाजिक न्याय विभाग द्वारा करने की मांगें शामिल थीं। 

डॉ. बलजीत कौर ने यूनियन की मांगों को ध्यान से सुना और यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी हर जायज़ मांग को पूरा किया जाएगा। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यक वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के युवाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग निरंतर काम कर रहा है।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD