Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार

डाइट चार्ट प्रिंटेड मग कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को किये जाएंगे प्रदान

Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Keylong, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 16 Sep 2024

Last updated on: Sep 16, 2024, 00:00 IST

जिला लाहौल स्पीति में सितंबर में चल रहे पौषण माह में महिलाओं , बच्चों व किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु महिला एवं बाल विकास  द्वारा जिला मे खण्ड स्तर व आंगनवाड़ी स्तर पर जागरुकता कार्यक्रमों व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। केलांग मुख्यालय में आज डाइट चार्ट प्रिंटेड मग  कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को  प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस दिशा में अति कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी  करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार किया गया है।

लिहाजा पोषण माह अभियान के तहत अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को बाल विकास परियोजना अधिकारी, वृत पर्यवेक्षकों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के माध्यम से एनआरसी अनुमोदित आहार चार्ट  प्रदान किए जायेगें। उन्होंने यह भी बताया कि डाइट चार्ट्स आईसीडीएस लाभार्थियों  के साथ पहले ही शेयर किए जा चुके है।

इसके अतिरिक्त डाइट चार्ट प्रिंटेड मग (कप )भी कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को दिए जायेगे ताकि  मग का प्रयोग करते हुए बच्चों का डाइट प्लान  अभिभावकों को स्मरण रहे। डाइट चार्ट व मग प्रदान करने के साथ बच्चों के माता पिता व अभिभावकों के साथ परामर्श सत्र का आयोजन भी किया जाएगा। 

मौके पर बच्चों की हाइट व वेट लेकर ग्रोथ स्टेटस माता पिता व अभिभावकों के साथ शेयर किया जाएगा तथा 15 दिनों तक डाइट प्लान का अनुसरण करने हेतु निर्देश दिए जायेगे।  उपायुक्त ने बताया कि 15 दिनों के अंतराल के पश्चात पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा पुनः बच्चों का हाइट व वेट लेकर ग्रोथ स्टेटस का आकलन किया जाएगा तथा तदानुसार आगामी योजना अमल में लाई जाएगी व डाइट चार्ट व प्रिंटेड मग कमजोर नवजात शिशुओ की माताओ को भी प्रदान किए जाये गें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं विकास विभाग संजय डोगरा ने बताया कि जिला में अति कुपोषण के शिकार 6 वर्ष की आयु तक के 17 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें पोषण माह अभियान के तहत फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान में शामिल गया है, जिसके अंतर्गत अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को बाल विकास परियोजना अधिकारी, वृत पर्यवेक्षकों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के माध्यम से एनआरसी अनुमोदित आहार चार्ट प्रदान किए जा रहें हैं। 

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंदर सिंह, पल्लवी जिला समन्वयक अंजू कुमारी जिला कार्यक्रम सहायक पोषण अभियान भी मौजूद रही।

 

Tags: Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Keylong , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD