Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की पुस्तक का विमोचन किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Sep 2024

Last updated on: Sep 14, 2024, 00:00 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की पुस्तक ‘महाकुंभ  - भारतीय संस्कृति की अजस्त्र चेतना’ का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रयागराज में आयोजित कुंभ के दौरान दिए गए प्रवचनों का संग्रह है। पुस्तक का संपादन हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के समन्वयक संजय चतुर्वेदी ने किया है और प्रभात प्रकाशन द्वारा इसे प्रकाशित किया गया है। 

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भारत संतों की भूमि है और कुंभ हमारी समृद्ध संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कुंभ में न केवल आध्यात्मिक गुरुओं की मौजूदगी होती है, बल्कि इसमें विद्वानों और संतों का समागम भी होता है। यह सभी आध्यात्मिकता, धर्म, योग, आयुर्वेद, वैदिक ज्योतिष, गणित और संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा और शास्त्रार्थ करते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह चर्चाएं और शास्त्रार्थ न केवल हमारे वैदिक ज्ञान को संरक्षित करने में सहायक होते हैं, बल्कि दुनिया भर के विद्वानों का ध्यान भी आकर्षित करते हैं। उन्होंने सभी से पवित्र कुंभ में जाने का आह्वान किया जिससे न केवल मनुष्य के भीतर का विवेक जागृत होता है बल्कि जीवन जीने के लिए एक नई दिशा मिलती है। 

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से जुड़ी सभी तरह की विचारधाराओं के विद्वान इस पवित्र आयोजन में शामिल होते हैं जोकि हमारी विविधता में एकता का अद्भुत प्रतीक है। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक राम बहादुर राय ने कार्यक्रम के दौरान  कुंभ  के संदर्भ में अपने विचार रखे और सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भावी पीढ़ियों के लिए इसके संरक्षण पर बल दिया।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने मिशन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पुस्तक की विषयवस्तु और इसके उद्देश्यों के बारे में बताया। मिशन के सदस्य व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD