Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजिलेंस ब्यूरो ने 5,000 की रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई. को पकड़ा

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 10 Sep 2024

Last updated on: Sep 10, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला, जिला बठिंडा में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) मलकीत सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को बठिंडा जिले के गांव किली निहाल सिंह वाला के निवासी मनदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके खिलाफ सिंचाई विभाग द्वारा नहरी पानी को दूषित करने के आरोप के तहत उक्त पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई. ने इस संबंध में उसके पक्ष में रिपोर्ट पेश करने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी और रिश्वत की मांग को लेकर उसने पुलिस कर्मचारी के साथ हुई बातचीत भी रिकॉर्ड की, जो उसने विजिलेंस को सौंप दी। 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD