Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने हॉकी खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े रहकर नशे से दूर रहने की दी प्रेरणा

राणा हॉकी अकादमी को 50 हजार रुपए की अनुदान राशि की घोषणा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Sep 2024

Last updated on: Sep 08, 2024, 00:00 IST

राणा हॉकी अकादमी की ओर से हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े रहने और नशों से दूर रहने का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए घोषणा की कि खेल मैदान की देखरेख के लिए जिन उपकरणों की आवश्यकता होगी, उन्हें जल्द ही उपलब्ध करवाया जाएगा। 

इसके साथ ही, उन्होंने मैदान की मेंटीनेंस के लिए 50 हजार रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।  कैबिनेट मंत्री ने यह कहा कि खेल मैदान की बाउंड्रीवाल को ऊंचा किया जाएगा और खाली पड़ी जगह को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। 

इस पार्क में एक ओपन जिम भी लगाया जाएगा, जिससे इस स्थान को लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोगी बनाया जा सके। उन्होंने राणा हॉकी अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा और सचिव संदीप शर्मा द्वारा हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि अकादमी जिस तरह से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रही है, वह सराहनीय है। ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक आकर्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है और भविष्य में ऐसे और आयोजन किए जाएंगे ताकि युवाओं को खेलों में बेहतर अवसर मिल सकें।

इस मौके पर रणजीत सिंह राणा ने कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी कि अकादमी के कई बच्चों का चयन अलग-अलग प्रमुख हॉकी अकादमियों में हुआ है। उन्होंने खेल से जुड़ी सुविधाओं और सामग्री की उपलब्धता की मांग भी रखी, जिसे कैबिनेट मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। प्रदर्शनी मैच में राणा हॉकी अकादमी और कोटला नूरपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें कोटला नूरपुर की टीम ने जीत हासिल की। 

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, पूर्व बैंक अधिकारी प्रीतम दास, कुलविंदर बब्बू, दिलबाग बागी, रोहित वर्मा, कोच विजय कुमार, सोढी, गुरविंदर सिंह लाडी, नन्ना, लाल सिंह, संदीप कुमार और डिम्पल कुमार प्रमुख थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD