Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा गांव नंदपुर के खेल मेले का पोस्टर रिलीज़ किया गिया

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Sep 2024

Last updated on: Sep 07, 2024, 00:00 IST

बीते दिन, खरड़ हल्के के नज़दीकी गांव नंदपुर में 23, 24, 25 और 26 तारीख को होने वाले "72वें बाबा रोडू यादगारी खेल मेला" के संबंध में, क्लब प्रबंधक और कई जोशीले नौजवानों ने उभरे समाजसेवी एम.पी.जस्सर को साथ लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से उच्चस्तरीय मुलाकात की। 

इस मौके पर बातचीत के दौरान समाजसेवी एम.पी.जस्सर, जो कि पंजाब स्टेट चेयरमैन यूथ पॉलिसी एंड रिसर्च डिपार्टमेंट और जनरल सेक्रेटरी पंजाब पी.पी.सी.सी. यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब सेल भी हैं, ने बताया कि गांव नंदपुर में पिछले 71 सालों से शानदार और बड़े स्तर पर मां खेल कबड्डी टूर्नामेंट/खेल मेला आयोजित किया जा रहा है। 

एम.पी.जस्सर ने यह भी बताया कि इलाक़े के लगभग सभी नौजवान कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों और कार्यशैली से बहुत खुश हैं, जिसके कारण सभी नगर वासी और नौजवानों की यह दिली इच्छा थी कि इस बार के खेल मेले का पोस्टर प्रधान राजा वड़िंग जी से रिलीज़ करवाया जाए और उनकी ख़ास हाज़िरी भी हो। 

युवाओं की इस प्यार भरी भावना को देखते हुए कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग जी ने गांव नंदपुर के खेल कबड्डी टूर्नामेंट का पोस्टर रिलीज़ किया। जस्सर ने बताया कि इस बार की विजेता टीमों के बेस्ट रेडर और बेस्ट जाफी को एक-एक 6911 ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर, प्रधान कांग्रेस राजा वड़िंग ने क्लब प्रबंधकों और नौजवानों को खेल मेले में अपनी हाज़िरी सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया। 

इस मौके पर क्लब के मुख्य सलाहकार जसवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस साल खेल मेला चार दिनों के लिए सरपरस्त इंदरजीत सिंह, प्रधान कुलवंत सिंह, खजानची प्रदीप सिंह, मीट प्रधान लाली हंस, मनदीप सिंह एंकर, क्लब मेंबर्स, नगर पंचायत और कई अन्य सज्जनों-मित्रों, एनआरआई भाइयों के सहयोग से पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जा रहा है।

25 तारीख को मशहूर पंजाबी गायक हरप्रीत ढिल्लों और मैडम जस्सी द्वारा खुला अखाड़ा भी आयोजित किया जाएगा। क्लब प्रधान इंदरजीत ने बताया कि इन खेल मेलों की कृपा से इलाक़े के लगभग सभी नौजवान नशे से दूर हैं और खेलों से जुड़े हुए हैं, जो कि इलाक़े के लिए बहुत गर्व की बात है। इस मौके पर राजवीर ढिल्लों, नंदू हंस, बीर सिंह, डॉ. बिलाल अहमद, करण हंस और कई अन्य नौजवान प्रबंधक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD